scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

ज‍िंदगी भर हंसाने वाले एक्टर्स की दर्दनाक मौत, एक तो नींद में चल बसे

Satish Shah
  • 1/8

बॉलीवुड में जब कॉमेडी की बात आती है, तब हमें कुछ चुनिंदा एक्टर्स जैसे राजपाल यादव, परेश रावल, जॉनी लीवर, सतीश शाह, सतीश कौशिक याद आते हैं. इन एक्टर्स ने हमें अपनी कॉमिक टाइमिंग से खूब हंसाया है. 

Photo: Social Media

Satish Kaushik
  • 2/8

बॉलीवुड ने हमें ऐसे कई दिग्गज कॉमिक एक्टर्स दिए, जिनकी कॉमेडी आज भी यादगार है. मगर उनमें से कुछ की बेहद  दर्दनाक मौत भी हुई थी. आज 'वर्ल्ड लाफ्टर डे' पर हम आपको उन्हीं कॉमेडियन्स के बारे में एक-एक करके बताएंगे.

Photo: Screengrab

Kader khan
  • 3/8

कादर खान बॉलीवुड के सबसे आइकॉनिक कॉमिक एक्टर में से एक हैं, जो 90s तक गोविंदा की लगभग हर मूवी में काम कर चुके थे. उन्होंने कई यादगार फिल्में भी लिखी और बनाई हैं. हालांकि उनकी मौत काफी दर्दनाक थी. उन्हें प्रोग्रेसिव सुपरान्यूक्लियर पाल्सी नाम की बीमारी हो गई थी, जिसमें ना वो ठीक से चल पाते, ना खाना खा पाते और ना ही अपनी आंखों की पलक झपका पाते. इस बीमारी से लंबी लड़ाई लड़ने के बाद, उन्होंने 2018 में इस दुनिया को अलविदा कहा. 

Photo: Social Media

Advertisement
Johnny Walker
  • 4/8

गुरू दत्त की फिल्मों में एक्टर जॉनी वॉकर जिनका असली नाम बदरुद्दीन जमालुद्दीन काजी था, उनका बड़ा महत्व रहता था. अपनी स्क्रीन प्रेजेंस से फिल्म में लाफ्टर लेकर आना, जॉनी वॉकर की खासियत रही. उनके सीन्स पर लोग लोटपोट हो जाते थे. करीब 2 दशक तक एंटरटेन करने के बाद, जॉनी वॉकर ने 2003 में दुनिया छोड़ दी थी. वो आखिरी समय तक बेहद दर्द में जिए, उन्हें डाइबिटिज थी जिस वजह से उनकी किडनियां खराब हो गईं.   

Photo: Social Media

Keshto Mukherjee
  • 5/8

शोले, जंजीर, बॉम्बे टू गोवा जैसी फिल्मों में अपने कॉमिक रोल्स से लोगों को हंसाने वाले केस्टो मुखर्जी भी बॉलीवुड के आइकॉनिक एक्टर्स में से एक थे. फिल्मों में शराबी का रोल करने वाले केस्टो ने कभी शराब को हाथ नहीं लगाया. लेकिन समय के साथ बीमारी ने उन्हें घेर लिया. आर्थिक तंगी के चलते वो कभी ठीक नहीं हो सके और सिर्फ 56 साल की उम्र में दुनिया छोड़ गए.

Photo: Social Media

Mehmood
  • 6/8

बॉलीवुड के लेजेंडरी कॉमिक एक्टर महमूद 50-90 के दशक तक फिल्म इंडस्ट्री में काम करते रहे. फिल्म 'पड़ोसन',  कुंवारा बाप, बॉम्बे टू गोवा जैसी फिल्मों में उनके रोल्स यादगार रहे हैं. महमूद अपने अंतिम समय में दिल की बीमारी से जूझ रहे थे. साल 2004 में वो अपना इलाज करवाने विदेश गए थे. मगर एक दिन अचानक वो सोते-सोते गुजर गए.

Photo: Screengrab

Mukri
  • 7/8

मोहम्मद उर्फ मुकरी बॉलीवुड में शुरुआती दिनों के वक्त काफी मशहूर थे. उनका रोल नत्थूलाल अपनी मूंछों के लिए काफी फेमस हुआ. शराबी, अमर अकबर एंथोनी, लावारिस जैसी 600 फिल्मो में उन्होंने सभी को खूब हंसाया. लेकिन मुकरी की जिंदगी में काफी दर्द था, जिसे उन्होंने छिपाए रखा. उनके गुर्दे खराब हो गए थे, आखिरी समय में किडनी का दर्द सहन करते हुए उन्हें हार्ट अटैक आया और वो चल बसे. 

Photo: Social Media

Govind Asrani
  • 8/8

गोविंद असरानी बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर कॉमिक एक्टर रहे हैं. हाल ही में वो अक्षय कुमार की भूत बंगला में भी नजर आए. असरानी जी ने कई सालों तक लोगों का मनोरंजन किया. उन्होंने अंत समय तक लोगों को हंसाया. मगर उनकी मौत भी काफी दर्दनाक थी. उम्र के चलते लंबी बीमारी से पीड़ित असरानी के फेफड़ों में पानी भर गया था. उन्होंने 20 अक्टूबर 2025 को दुनिया छोड़ दी.

Photo: Instagram @therealasrani

Advertisement
Advertisement