scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

'अनुपमा' से रातोरात बाहर निकाला गया एक्टर, टूटा दिल, बोला- उम्मीद नहीं थी

अनुपमा शो से बाहर निकाले गए पारस कलनावत
  • 1/9

एक्टर पारस कलनावत को 'अनुपमा' शो में समर का रोल प्ले करके घर-घर में खास पहचान मिली. ये उनके लिए किसी सपने के सच होने से कम नहीं था. लेकिन शो में एक्टर की जर्नी काफी दर्दभरे नोट पर खत्म हुई. 
 

(Photos: Instagram @paras_kalnawat) 

अनुपमा शो से बाहर निकाले गए पारस कलनावत
  • 2/9

हाल ही में The Motor Mouth पॉडकास्ट में पारस कलनावत ने अपना दर्द बयां किया. एक्टर ने कहा कि अनुपमा से उन्हें तगड़ी पॉपुलैरिटी मिली. शो ने उनकी जिंदगी बदल दी. लेकिन पारस ने बताया कि जब उन्होंने झलक दिखला जा शो साइन किया था तो मेकर्स ने उन्हें रातोरात शो से बाहर निकाल दिया था.  

(Photos: Instagram @paras_kalnawat) 

अनुपमा शो से बाहर निकाले गए पारस कलनावत
  • 3/9

पारस बोले- मैं दो साल तक 'अनुपमा' शो का हिस्सा था. मगर दूसरे साल में वहां का माहौल मुझे बदला-बदला सा लगने लगा था. मैंने इस बारे में कई बार अपने प्रोड्यूसर राजन शाही को बताया था. वो मेरे बहुत करीब थे.

 

(Photos: Instagram @paras_kalnawat) 

Advertisement
अनुपमा शो से बाहर निकाले गए पारस कलनावत
  • 4/9

'मैं उन्हें पिता के समान मानता था. उन्होंने मुझे बड़ा ब्रेक दिया. लेकिन मुझे फिर अनकंफर्टेबल महसूस होने लगा था. मेरा स्क्रीन स्पेस भी कम हो गया था. इंटरनल टीम के साथ बातचीत करने के बावजूद भी कुछ नहीं बदला था.'
 

(Photos: Instagram @paras_kalnawat) 

अनुपमा शो से बाहर निकाले गए पारस कलनावत
  • 5/9

उसी समय मुझे 'झलक दिखला जा' का ऑफर मिला. जब मैंने 'अनुपमा' की टीम से बात की, तो मुझे बताया गया कि मैं इसके साथ कोई दूसरा शो नहीं कर सकता. मुझसे बोला गया था कि या तो 'अनुपमा' में काम करो या इसे छोड़कर 'झलक' करो. 

(Photos: Instagram @paras_kalnawat) 

अनुपमा शो से बाहर निकाले गए पारस कलनावत
  • 6/9

'मैंने दोनों शोज को एक साथ मैनेज करने की कोशिश की, लेकिन यह मुमकिन नहीं हो पाया, इसलिए मैंने शो से अलग होने का फैसला किया. हालांकि, सर ने यह बयान दिया था कि मुझे शो से बाहर कर दिया गया है.' 

(Photos: Instagram @paras_kalnawat) 

अनुपमा शो से बाहर निकाले गए पारस कलनावत
  • 7/9

पारस बोले- शो से निकलना काफी मुश्किल और इमोशनल फैसला था. मेरे शो से निकलने पर काफी कंट्रोवर्सी हुई, लेकिन मैं अपने साथ बहुत सी अच्छी यादें, रिश्ते लेकर बाहर निकला. 
 

(Photos: Instagram @paras_kalnawat) 

अनुपमा शो से बाहर निकाले गए पारस कलनावत
  • 8/9

'बाद में ऐसी खबरें आई थीं कि मुझे निकाल दिया गया है. लेकिन शो छोड़ने को लेकर मेरी पहले ही बातचीत हो गई थी. हम लोग किसी एक फैसले पर नहीं पहुंच पाए थे. इसलिए बाद में मुझे टर्मिनेशन लेटर भेजकर शो से निकलने को कह दिया गया था. '

 

(Photos: Instagram @paras_kalnawat) 

अनुपमा शो से बाहर निकाले गए पारस कलनावत
  • 9/9

पारस बोले- उस वक्त मुझे बहुत बुरा लगा था, क्योंकि मुझे राजन शाही से बहुत उम्मीदें थीं. मैंने हमेशा उन्हें पिता समान समझा था. मैं आज भी उनके साथ अच्छा बॉन्ड शेयर करता हूं. 

 

(Photos: Instagram @paras_kalnawat) 

Advertisement
Advertisement
Advertisement