शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म "जीरो" की हर तरफ चर्चा है. फिल्म का तीसरा गाना "हुस्न परचम" रिलीज होने वाला है. इस गाने में कटरीना का अंदाज काफी ग्लैमरस है. शाहरुख ने ट्विटर पर एक पोस्ट साझा किया. कटरीना की एक स्टनिंग फोटो शेयर करते हुए एक्टर ने गाने के बोल का मतलब समझाया.
शाहरुख ने लिखा, "किसी ने मुझसे पूछा कि हुस्न परचम का क्या मतलब है. तो इसका मतलब है किसी की सुंदरता को रफ अंदाज में बयां करना. कल आ रहा है गाना- हुस्न परचम."
Somebody asked me what Husn Parcham means. Well it means announcement of ones beauty...roughly. Smoothly it means just this...!!! Song out tomorrow...
— Shah Rukh Khan (@iamsrk)
बता दें कि इससे पहले शाहरुख ने इस गाने के टीजर को शेयर करते हुए कटरीना के किरदार को खास अंदाज में पेश किया था. उन्होंने लिखा, "पूरे देश में चक्का जाम लग जाएगा, जब बबिता कुमारी का हुस्न परचम लहराएगा. आने जा रहा है 12 दिसंबर को फिल्म का शानदार गाना."
गाने में का लुक काफी ग्लैमरस नजर आ रहा है. मिनी स्कर्ट-टॉप पहने हुए कटरीना कर्ली हेयर में खूबसूरत नजर आ रही हैं. इससे पहले कटरीना "ठग्स ऑफ हिंदोस्तान" में सुरैया के रोल में दिखी थीं. फिल्म में कटरीना के डांस स्टेप्स की काफी तारीफ हुई थी.
फिल्म के अब तक दो गाने रिलीज हुए हैं. पहला गाना और शाहरुख के बीच फिल्माया गया है. वहीं दूसरे गाने में पहली बार शाहरुख और सलमान की जुगलबंदी देखने को मिली.