आखिर दीपिका पादुकोण को 'दीपिकू' कौन बुलाता है? अगर आप सोच रहे हैं कि वह रणवीर सिंह है... तो यह गलत जवाब है. दीपिका को यह नाम दिया है सदी के महानायक ने.
यही नहीं फिल्म 'पीकू' की शूटिंग के दौरान दीपिका बच्चन को 'बाबा' के नाम से बुलाती
थी और यह नाम दीपिका ने फिल्म 'आरक्षण' की शूटिंग के दौरान ही दे दिया था, जिससे अमिताभ को कोई दिक्कत नहीं थी.
एक अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के मुताबिक को अब अमिताभ ने भी 'दीपिकू' नाम दिया है. शूजित सरकार द्वारा निर्देशित की जा रही फिल्म में अमिताभ बच्चन , इरफान खान और दीपिका पादुकोण अहम रोल अदा कर रहे हैं.