सलमान खान सुल्तान के किरदार में चाहे ही कुश्ती के अखाड़े में समय पर पहुंच जाते हों लेकिन फ्लाइट पकड़ने के मामले में ऐसे नहीं हैं. हाल ही में सलमान खान को दिल्ली एक इवेंट के लिए रवाना होना था लेकिन वह एयरपोर्ट पर समय पर नहीं पहुंच पाए जिसके चलते उन्हें फ्लाइट पर नहीं चढ़ने दिया गया.
खबरों के मुताबिक मुंबई से दिल्ली के लिए रवाना होने वाले थे लेकिन फ्लाइट बोर्ड करने के लिए सलमान 15 मिनट लेट पहुंचे. यह देखकर विस्तारा एयरलाइन्स ने उन्हें फ्लाइट बोर्ड करने से रोक लिया. से उनकी कहा सुनी भी लेकिन एयरलाइन्स ने साफ कह दिया कि नियम नियम है उन्हें किसी स्टार के लिए नहीं बदला जा सकता. इस बातचीत के बीच ही सलमान की हंसी के ठहाके सुनाई देने लगे. जिससे साफ हो गया कि सलमान ने एयरलाइन अथॉरिटी की बात मान ली है. इस पूरे वाकया के बाद सलमान ने दिल्ली के लिए दूसरी फ्लाइट पकड़ी.
हालांकि की अथॉरिटी की कहासुनी की खबरों को एयरपोर्ट अथॉरिटी ने गलत बताया, उन्होंने बताया जैसी खबरें आ रही हैं ऐसा कुछ भी नहीं हुआ, एक्टर की ओर से एयरलाइन स्टाफ के साथ कोई कहा सुनी नहीं हुई है.