रितिक रोशन की फिल्म 'बैंग बैंग' बॉक्स ऑफिस पर चाहे जो भी कमाल दिखाए, लेकिन उनका 'बैंग बैंग डेयर' बॉलीवुड सेलिब्रिटी के बीच वाकई कमाल कर रहा है. शाहरुख खान, रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बाद अब 'डेविल गर्ल' नरगिस फखरी ने रितिक के चैलेंज को पूरा किया है. उन्होंने यूट्यूब पर एक वीडियो अपलोड किया है, जिसमें वह रैपर बनी हैं.
पर्दे पर आइटम नंबर से लेकर एक्टिंग तक में अपना जलवा दिखा चुकी नरगिस के इस रैपर अंदाज को सोशल नेटवर्क पर खूब पसंद भी किया जा रहा है. एक मिनट 49 सेकेंड के इस फ्री स्टाइल रैप वीडियो में उनका लुक और एटिट्यूड भी जबदस्त है.
गौरतलब है कि 'बैंग बैंग' के प्रमोशन के तहत रितिक ट्विटर पर अपने दोस्तों को अजीबो-गरीब हरकत करने के लिए डेयर कर रहे हैं. इसके लिए आइडिया भी रितिक ही देते हैं. इस चैलेंज के तहत अभी तक रणवीर सिंह ने बीच सड़क पर डांस किया है, जबकि फरहान अख्तर भी साइकिल चलाते नजर आ चुके हैं. शाहरुख भी अपने 8 पैक एब्स की ट्रेनिंग का वीडियो जारी कर रितिक के चैलेंज को पूरा कर चुके हैं.
देखें, नरगिस का रैपर अंदाज