अपनी फिल्म 'बैंग बैंग' के प्रमोशन के लिए रितिक रोशन ने नया फंडा अपनाया है. वह ट्विटर पर बॉलीवुड सितारों को 'बैंग बैंग डेयर' चैलेंज दे रहे हैं. नरगिस फाखरी से उन्हें इसका आइडिया मिला.
शनिवार को नरगिस ने ट्विटर पर लिखा था...
Living a healthy lifestyle is not easy. It takes will power to stay away from yum bad stuff. 8 days No coffee & No Sugar! I Dare YOU 2 Try!
— Nargis (@NargisFakhri)
नरगिस ने लोगों को पूरे आठ दिनों तक कॉफी और चीनी से दूर रहने का चैलेंज दिया था. रितिक ने नरगिस की इस अपील को 'बैंग बैंग चैलेंज' का नाम दे दिया. उन्होंने ट्वीट किया...Now that's what a call a bangbang dare!!! I take the challenge!! I'm on!! Anyone else care to join?
— Hrithik Roshan (@iHrithik)
रितिक रोशन ने सबसे पहले यह चैलेंज नरगिस के तथाकथित ब्वॉयफ्रेंड उदय चोपड़ा को दिया. रितिक ने उदय को पांच दिनों तक 100 पुल अप्स करने का चैलेंज दिया.I'm taking this forward - my to - 100 body weight pull ups (in 5 sets)!! U game ? U have 5 days! Time starts now!!
— Hrithik Roshan (@iHrithik)
इस चैलेंज को उदय ने एक्सेप्ट किया और इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर दी जिसमें वह पुल अप्स करते नजर आ रहे हैं.
स्मोकिंग करने वालों को रितिक का चैलेंज
रितिक ने स्मोकिंग करने वालों को तीन दिनों तक बीड़ी और सिगरेट से दूर रहने का चैलेंज दिया है.
Now d ultimate 2 al d smokers out der! No smoking for 3 days.dats d time it takes nicotine to exit your system! DO IT!!
— Hrithik Roshan (@iHrithik)
शाहरुख को एक्सरसाइज करती तस्वीर शेयर करने का चैलेंज
शाहरुख खान फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' में 8 पैक एब्स में नजर आने वाले हैं. इसके लिए उन्होंने काफी मेहनत भी की है. रितिक ने शाहरुख को चैलेंज दिया है कि वह तीन दिनों के अंदर अपनी एक तस्वीर शेयर करें जिसमें वह वर्जिश करते नजर आ रहे हैं. रितिक ने ट्वीट किया...
The 10pack show us a pic doing ur fav ab exercise!all want 2 know which 1 it is! U hv 3 days! Qabool?
— Hrithik Roshan (@iHrithik)
प्रियंका चोपड़ा को दिया एक हाथ पर पुश अप्स करने का चैलेंजThe only girl I cud dare this! For super my HANDSTAND with a push up!! Do u accept! U have 3 days!
— Hrithik Roshan (@iHrithik)
कुल मिलाकर रितिक ने 'बैंग बैंग' को सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने की पूरी तैयारी कर रखी है. फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज होगी.