टीवी प्रोड्यूसर विकास गुप्ता आजकल अपनी वीडियोज की वजह से सुर्खियों में चल रहे हैं. उनकी पार्थ और प्रियांक के साथ लड़ाई खिंचती जा रही है और कई ऐसी चीजें सामने आ रही हैं जिन्हें जान हर कोई हैरान है. कुछ दिन पहले इमोशनल होकर प्रियांक और पार्थ पर निशाना साधने वाले विकास ने अब सोशल मीडिया पर बड़ी बात स्वीकार की है.
विकास गुप्ता ने बताया बड़ा सच
विकास गुप्ता ने सोशल मीडिया पर गर्व से बताया है कि वो बाईसेक्सुअल हैं. जी हां, विकास गुप्ता ने पहली बार ये स्वीकार किया है कि वो बाईसेक्सुअल हैं. उन्हें इस बात का जरा भी गम नहीं है और वो दुनिया को ये खबर खुशी से बता रहे हैं. वो ट्वीट कर कहते हैं- मैं आज आप सभी को अपने बारे में एक बात बताना चाहता हूं. मैंने कभी भी इंसान के जेंडर को देख उससे प्यार नहीं किया है. मेरे जैसे और भी हैं. मैं गर्व से कहता हूं कि मैं बाईसेक्सुअल हूं. अब कोई ब्लैकमेल या बुलिंग नहीं होगी.
Hi Just wanted to let you know a tiny detail about me. I fall in love with the human regardless of their gender. There r more like me. With I am Bisexual PS No more being blackmailed or bullied ThankU for forcing me to come out 😊
— Vikas Guppta (@lostboy54)
विकास ने अपने इस ट्वीट में हैशटैग के जरिए प्रियांक शर्मा और पार्थ का नाम भी लिया है. उन्होंने इन दोनों को शुक्रिया कहा है कि क्योंकि इन्हीं की वजह से वो दुनिया को अपनी सच्चाई बताने पर मजबूर हुए. विकास के ट्वीट से यही समझा जा सकता है कि प्रियांक और पार्थ उन्हें किसी बात को लेकर ब्लैकमेल कर रहे थे. इस पर अभी तक प्रियांक या पार्थ का कोई रिएक्शन नहीं आया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स भी विकास के ट्वीट को देख प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
View this post on Instagram
विकास का वायरल वीडियो
वैसे विकास गुप्ता ने कुछ दिन पहले एक इमोशनल वीडियो बनाया था. उस वीडियो में उन्होंने बताया था कि वो इस बात से उदास हैं कि एक 15 साल के बच्चे ने उन्हें खराब इंसान कहा है. विकास ने वीडियो में इस बात पर जोर दिया था कि वो एक अच्छे इंसान हैं लेकिन उनके साथ कुछ गलत लोग जुड़ गए हैं. विकास का वो वीडियो काफी वायरल रहा था.