कलर्स टीवी का पॉपुलर शो एस ऑफ स्पेस 2 में कंटेस्टेंट बसीर अली और लुसिंडा का रोमांस सुर्खियों में है. शो में दोनों के बीच नजदीकियां हर दिन के साथ बढ़ती नजर आ रही हैं. बसीर और लुसिंडा के रोमांस से शो की टीआरपी को काफी फायदा पहुंच रहा है. यही वजह है कि अब शो के होस्ट और मास्टरमाइंड विकास गुप्ता ने सोशल मीडिया पर इन दोनों कंटेस्टेंट का एक वीडियो शेयर किया है.
वीडियो में दोनों की नजदीकियां साफ नजर आ रही हैं. वीडियो में बसीर अली और लुसिंडा एक-दूसरे के काफी करीब नजर आ रहे हैं. दोनों को अंधेरे में बेड पर एक-दूसरे के साथ मस्ती करते देखा जा सकता है. मास्टरमाइंड विकास गुप्ता के वीडियो शेयर करते ही सोशल मीडिया पर ये तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो शेयर करते हुए विकास ने लिखा, "मेरे घर के अंदर एक-दूसरे को गुदगुदी करने वाली फाइट."
शो में जिस तरह बसीर और लुसिंडा के बीच नजदीकियां बढ़ रही हैं, उससे ये साफ जाहिर है कि दोनों शो के अंत तक एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में आ सकते हैं. बता दें कि हाल ही में टेलीकास्ट हुए शो के एपिसोड में बसीर को लुसिंडा के लिए उनकी फीलिंग्स का इजहार करते देखा गया था. इसके बाद बसीर ने लुसिंडा को किस भी किया था.
View this post on Instagram
बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब एस ऑफ स्पेस शो में कंटेस्टेंट्स के बीच रोमांस देखने को मिल रहा है. इससे पहले सीजन में भी दिव्या अग्रवाल और वरुण सूद के बीच रोमांस देखा गया था. दोनों ने दोस्त बनकर शो में एंट्री की थी, लेकिन शो खत्म होने तक दोनों कपल बन गए थे.