scorecardresearch
 

आई फॉर इंडिया कॉन्सर्ट में बोलीं विद्या: लॉकडाउन में बढ़ीं घरेलू हिंसा

आई फॉर इंडिया नाम के इस कॉन्सर्ट में प्रियंका चोपड़ा, आमिर खान, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ जैसे कई सितारों ने अलग-अलग गतिविधियां की. वही विद्या बालन ने एक महत्वपूर्ण मुद्दे पर बात की.

Advertisement
X
विद्या बालन
विद्या बालन

कोरोना वायरस महामारी के चलते देश के सेलेब्स ने एक ऐसे डिजिटल इंडोर कॉन्सर्ट में हिस्सा लिया है. गिव इंडिया द्वारा शुरु किए गए इस कॉन्सर्ट को देश के सबसे बड़े फंड जुटाने वाले कॉन्सर्ट्स में भी शुमार किया जा रहा है. I for India नाम के इस कॉन्सर्ट में प्रियंका चोपड़ा, आमिर खान, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ जैसे कई सितारों ने अलग-अलग गतिविधियां की. वही विद्या बालन ने एक महत्वपूर्ण मुद्दे पर बात की.

ने कहा कि कोरोना वायरस के चलते लोगों को घर पर समय बिताना पड़ रहा है. घर से बाहर ना निकलने की स्थिति में कई लोग फ्रस्ट्रेशन और स्ट्रेस का शिकार हो रहे हैं जिसके चलते देश में घरेलू हिंसा में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. विद्या ने कहा कि कई अन्य समस्याओं की तरह ही लॉकडाउन में ये भी सुनिश्चित करने की जरुरत है कि घरेलू हिंसा पर लगाम लगाई जा सके और देश की महिलाओं को सुरक्षित माहौल प्रदान किया जाना चाहिए. वही माधुरी दीक्षित ने अपने बेटे के साथ मिलकर मशहूर सिंगर एड शीरिन का सॉन्ग परफेक्ट गाया. फैंस को माधुरी का ये सॉन्ग काफी पसंद भी आया.

Advertisement

View this post on Instagram

A post shared by (@balanvidya) on

कई सितारे दिखे इस कॉन्सर्ट में

बता दें कि इस लाइव इवेंट की शुरुआत डायरेक्टर्स करण जौहर और जोया अख्तर ने की थी. इसके बाद ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई और उन्होंने कविता सुनाई. वही और उनकी पत्नी ने भी दो सदाबहार गीतों को गुनगुनाया. और ने अपने अलग अंदाज से लोगों का दिल जीता. वही सैफ-करीना ने समाज के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों का जिक्र किया और उनको हो रही परेशानियों पर खुलकर बात की. इसके अलावा भी विराट कोहली, और जैसे कई सितारों ने इस कॉन्सर्ट में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement