scorecardresearch
 

अनुष्का ने रीक्रिएट किया रोने वाला Viral सीन, बने हैं कई मीम्स

अनुष्का और वरुण धवन ने इंडियन आइडल में फिल्म सुई धागा का प्रमोशन किया. इस दौरान दोनों ने जमकर मस्ती की.

Advertisement
X
अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा की फिल्म सुई धागा से उनके रोने वाले सीन पर बने मीम्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. खुद का मजाक उड़ाने वाले इन फनी मीम्स से एक्ट्रेस को कोई परेशानी नहीं है. हाल ही में वरुण धवन के साथ इंडियन आइडल के सेट पर पहुंचीं अनुष्का ने रोने वाले ऐतिहासिक सीन को रीक्रिएट किया.

शो में अनुष्का के वायरल मीम्स की एक इमेज दिखाई गई. जिसके बाद विशाल डडलानी ने नेहा कक्कड़ की तरफ इशारा करते हुए कहा, ''हमारे पास भी एक क्वीन ऑफ क्राइंग मीम्स हैं, जिनके रोने वाले मीम्स इंटरनेट पर वायरल होते हैं. इसके बाद मनीष पॉल अनुष्का-नेहा से रोने वाला चेहरा बनाने को बोलते हैं. फिर दोनों ही एक-एक बार रोने वाला फेस बनाते हैं. अनुष्का ने कहा कि उनका ये रोने वाला मीम धूम मचा रहा है.

Advertisement

View this post on Instagram

A post shared by (@instapollywoodstars) on

बता दें, जबसे मूवी सुई धागा का ट्रेलर रिलीज हुआ है अनुष्का पर ढेरों मीम्स बन गए हैं. सोशल मीडिया पर उनका मजाक उड़ाया जा रहा है. यूजर्स अपनी क्रिएटिविटी का इस्तेमाल कर ऐसे मीम्स बना रहे हैं जो लोगों को हंसने पर मजबूर करते हैं. ट्विटर, इंस्टाग्राम पर जैसे सुई धागा की ममता यानि अनुष्का पर बने फनी जोक्स की बाढ़ सी आ गई है. अनुष्का के रोने वाले चेहरे को फोटोशॉप के जरिए हर जगह फिट किया जा रहा है. इन मीम्स की बदौलत जहां लोगों को एंटरटेनमेंट मिल रहा है, वहीं मूवी का अच्छा खासा प्रमोशन भी हो रहा है.

फिल्म 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. सुई धागा में वरुण-अनुष्का मौजी-ममता के रोल में दिखेंगे. अनुष्का पहली बार नॉन ग्लैमरस लुक में दिख रही हैं. यशराज बैनर तले बनी ये फिल्म एक फ्रेश स्टोरी के साथ परदे पर आ रही है. इसे मनीष शर्मा ने प्रोड्यूस किया है.

Advertisement
Advertisement