scorecardresearch
 

बर्थडे बॉय ऋतिक रोशन को टाइगर श्रॉफ ने खास अंदाज में किया विश

Tiger Shroff wishes Hrithik Roshan happy birthday बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन 10 जनवरी को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. टाइगर श्रॉफ ने उन्हें स्पेशल तरीके से विश किया है.

Advertisement
X
टाइगर श्रॉफ
टाइगर श्रॉफ

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन गुरुवार को अपना 45 वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. एक्टर को कई सेलिब्रटी अलग-अलग अंदाज में बर्थडे विश कर रहे हैं. उनकी एक्स वाइफ सुजैन खान ने भी एक स्पेशल पोस्ट के जरिए विश किया. अब एक्टर टागइर श्रॉफ ने ऋतिक को खास अंदाज में विश किया.

टाइगर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वो ऋतिक की फिल्म के सॉन्ग 'एक पल का जीना' पर डांस कर रहे हैं. टाइगर ने ऋतिक का सिग्नेचर स्टेप भी किया. साथ ही टाइगर ने ऋतिक को इंस्पायर करने के लिए धन्यवाद किया. वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- Blessed to be working with my inspiration thank you for being born and giving direction and inspiration to so many of us! #happybirthday @hrithikroshan."

Advertisement

बता दें कि टाइगर और ऋतिक डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की अगली फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं. फिल्म में जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा.

View this post on Instagram

A post shared by (@tigerjackieshroff) on

View this post on Instagram

A post shared by (@tigerjackieshroff) on

View this post on Instagram

A post shared by (@suzkr) on

सुजैन ने इस तरह किया विश

ऋतिक और सुजैन खान के बीच आज भी अच्छी दोस्ती बरकरार है. बच्चों की खातिर वे साथ घूमने-फिरने से बिल्कुल भी नहीं हिचकिचाते हैं. सुजैन ने ऋतिक को स्पेशल तरीके से बर्थडे विश भी किया है. इंस्टाग्राम अकाउंट पर सुजैन ने ऋतिक के साथ की एक फोटो शेयर की. फोटो के साथ एक उन्होंने एक स्पेशल मैसेज भी लिखा. उन्होंने ऋतिक को अपनी पोस्ट में 'सोलमेट' भी बताया है.

ऋतिक के वर्कफ्रंट की बात करें तो इस साल एक्टर की मोस्टअवेटेड मूवी रिलीज होगी. जो कि पटना के गणितज्ञ आनंद कुमार की जिंदगी पर आधारित है.

Advertisement
Advertisement