scorecardresearch
 

बेटी को सीने से लगाकर सनी लियोनी ने जो लिखा वो हर मां-बाप पढ़ें

सनी लियोनी ने बेटी को सीने से लगाकर शेयर की ये खूबसूरत तस्वीर, लिखा भावुक पोस्ट.

Advertisement
X
सनी लियोन बेटी निशा कौर वेबर के साथ
सनी लियोन बेटी निशा कौर वेबर के साथ

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी ने कुछ देर पहले ही इंस्टाग्राम पर बेटी निशा कौर वेबर के साथ एक तस्वीर पोस्ट की है. सनी ने इस तस्वीर के साथ अपनी बेटी के लिए एक भावुक पोस्ट भी लिखा है.

सनी लियोनी ने बेटी निशा को अपने हुड जैकेट में छिपाकर एक फोटो इंस्टा पर शेयर की है. इस तस्वीर को सनी ने शेयर करते हुए लिखा, 'मैं वादा करती हूं मेरे दिल, आत्मा और शरीर का हर कतरा तुम्हारी हिफाजत के लिए है. मतलब ये कि इस दुनिया की हर बुरी चीज से तुम्हें बचाने के लिए मैं अपनी जान भी दे दूंगी. बुरे शैतान लोगों के खि‍लाफ दुनिया के हर बच्चे को सुरक्षा का एहसास होना चाहिए. आइए हम अपने बच्चों को थोड़ा और अपने पास ले आएं.. ताकि हर कीमत पर वो सुरक्षि‍त रहें.'

Advertisement

A post shared by (@sunnyleone) on

सनी का  ये पोस्ट कठुआ में 8 साल की बच्ची के गैंगरेप की घटना से आहत होकर लिखा गया है?, यह नहीं कहा जा सकता लेकिन उनका ये पोस्ट गैंगरेप की दर्दनाक घटना को लेकर लोगों में उनके बच्चों के प्रति सुरक्षा पुख्ता करने की ओर इशारा जरूर करता है. बता दें पिछले साल ही सनी लियोनी ने एक बच्ची को गोद लिया था. सनी लियोनी ने इसका नाम निशा कौर वेबर रखा. निशा के बाद सनी लियोन दो बेटों अशर सिंह वेबर और नोआ सिंह‍ वेबर की मां बनने की खुशखबरी भी दी थी.

A post shared by (@sunnyleone) on

इससे पहले सनी ने अपनी पहली संतान निशा सिंह वेबर को लेकर एक इंटरव्यू में कहा था कि वह अपनी बेटी के साथ हर सेकेंड को एंजॉय कर रही हैं और वह उसे दुनिया दिखाने और बहुत सी चीजें सिखाने के लिए बेताब हैं. सनी ने जुलाई में बच्ची को गोद लिया था. सनी ने आगे कहा था कि निशा के आने से उनकी पूरी जिंदगी बदल गई है. टाइम टेबल बनाना उतना कठिन नहीं है जितना उन्होंने सोचा था. सनी ने कहा था कि हम वास्तव में बहुत भाग्यवान हैं.'

Advertisement
Advertisement