scorecardresearch
 

वीडियो: रईस के गाने 'लैला' पर नाचीं सनी लियोनी, क्रेजी हुए फैन्स

सनी पर बनी वेब सीरीज के दूसरे सीजन को 18 सितंबर को ZEE 5 एप पर शुरू किया जाएगा. इसका निर्देशन आदित्य दत्त कर रहे हैं.

Advertisement
X
सनी लियोनी
सनी लियोनी

जी5 पर प्रसारित हुई की बायोपिक वेब सीरीज करणजीत कौर को शानदार रिस्पॉन्स मिला. अब इस सीरीज का दूसरा सीजन भी आने के लिए तैयार है. उम्मीद की जा रही है कि सनी की वेबसीरीज के इस सीजन को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिलेगा. एक्ट्रेस इसका जमकर प्रमोशन कर रही हैं. प्रमोश्नल एक्टिविटी के दौरान वह अपने फैन्स के साथ डांस भी करती नजर आईं.

यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है. वीडियो में सनी लियोनी स्टेज पर मौजूद उनके फैन्स के साथ फिल्म 'रईस' के गाने "" पर डांस करती नजर आईं. उनकी परफॉर्मेंस के दौरान फैन्स में बेहिसाब दीवानापन देखने को मिला. फिल्म रईस में एक्टर शाहरुख खान ने लीड रोल प्ले किया था. इस गाने में उन्होंने शाहरुख के साथ परफॉर्म किया था.

मालूम हो कि सनी लियोनी पर बनी बायोपिक सीरीज : The Untold Story Of Sunny Leone के दूसरे सीजन का ट्रेलर कुछ दिन पहले जारी हो गया है. पुराने सीजन में सनी लियोनी की शुरुआती जिंदगी को दिखाने के बाद नए सीजन में सनी और उनके परिवार के स्ट्रगल की कहानी को बयां किया गया है. ट्रेलर के मुताबिक दूसरे सीजन में सनी के एक सामान्य लड़की से एडल्ट स्टार बनने की कहानी और इस फैसले से उनके परिवार पर आई मुसीबतों को दिखाया गया है.

Advertisement

उन सभी वाकयों का जिक्र किया है जब सनी और उनका परिवार अपनी खराब आर्थ‍िक स्थिति के दौर से गुजरता है. ये सीजन सनी और उनके परिवार की इमोशनल जर्नी की कहानी बताएगा. कैसे परिवार की दिक्कतों के चलते सनी की मां शराब का सहारा लेती हैं और फिर कैसे सनी अपने बिखरे परिवार को जोड़ती है, इन सब की झलक देखने को मिलेगी.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement