scorecardresearch
 

सोनम के संगीत से करीना गायब, करिश्मा-वरुण का 'तारीफां' पर डांस

8 मई को सोनम और आनंद शादी के बंधन में बंध जाएंगे. शादी सुबह 11 से 12.30 बजे तक होगी.

Advertisement
X
करिश्मा कपूर-वरुण धवन
करिश्मा कपूर-वरुण धवन

सोमवार को मुंबई में सोनम कपूर की मेहंदी और संगीत सेरेमनी हुई. इसमें कई बॉलीवुड सेलेब्स ने शिरकत की. पार्टी में जमकर डांस और मस्ती हुई. सोनम के संगीत में करिश्मा कपूर, वरुण धवन, जैकलीन, रिया कपूर ने फिल्म वीरे दी वेडिंग के सॉन्ग तारीफां पर डांस किया. इनके धमाकेदार डांस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

वीडियो में करिश्मा-वरुण धवन की मस्ती और अंदाज देखते ही बनता है. सभी सोनम कपूर के संगीत सेरेमनी को एजॉय कर रहे हैं.

A post shared by (@varundhawanrainbows) on

जैकलीन के साथ चिट्टियां कलाइयां सॉन्ग पर डांस करती सोनम कपूर.

A post shared by (@nayabnq) on

इस फंक्शन में सोनम ने ऑफ वाइट कलर का लहंगा कुंदन ज्वैलरी के साथ पहना था. सोनम के इस खूबसूरत लहंगे को फैशन डिजाइनर संदीप खोसला और अबू जानी ने तैयार किया था. इस लहंगे में चिकनकारी के साथ मिरर वर्क किया गया था.

Advertisement

A post shared by (@maria_misbah) on

आपको बता दें कि संगीत और मेहंदी का फंक्शन मुंबई के सनटेक BKC में था. 8 मई को सोनम और आनंद शादी के बंधन में बंध जाएंगे. शादी सोनम की आंटी कविता सिंह के बंगले पर सुबह 11 से 12.30 बजे तक होगी. शाम को करीबियों और दोस्तों के लिए पार्टी दी जाएगी.

Advertisement
Advertisement