ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30, पिछले शुक्रवार, 12 जुलाई कोरिलीज हुई थी. मूवी को दर्शकों और क्रिटिक्स का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म ने 3 दिन के अंदर ही 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. सेलेब्स ने भी ऋतिक रोशन की मूवी की तारीफ की है. अब जाने माने निर्देशक शेखर कपूर ने भी सुपर 30 को लेकर अपने अनुभव साझा किए हैं.
फिल्म देखने के बाद शेखर कपूर ने ट्वीट भी किया और लिखा, ''सिनेमाघरों में हिंदी सिनेमा को देखना मेरे लिए एक सुखद अनुभव है. मैं थिएटर में चुपचाप बैठा सोच रहा था कि कोई मेरे आंसुओं को बहते हुए नोटिस ना कर ले. सुपर 30 ने मेरे साथ ऐसा ही किया. यह इतनी अच्छी कहानी है (ये सच है) और बिल्कुल अलग है. ऋतिक रोशन की परफॉर्मेंस ने मुझे भावुक कर दिया.''
Watching Hindi cinema in the theatres is a cathartic experience for me. I sit quietly in the theatre hoping no one notices my tears flowing. did that to me. It’s such a good story (and true) and a completely different Roshan’s performance overwhelmed me.
— Shekhar Kapur (@shekharkapur)
इससे पहले सुपर 30 की स्पेशल स्क्रीनिंग में ऋतिक रोशन का काम देखकर उनके घरवालों की आंखें भी नम हो गई थीं. मीडिया रिपोर्ट्स थीं कि मूवी देखने के बाद ऋतिक की मां और नानी रो पड़ी थीं. वहीं स्क्रीनिंग में मौजूद बाकी सेलेब्स ने फिल्म देखने के बाद स्टैंडिंग ओवेशन देकर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की थी.
सुपर 30 में ऋतिक ने बिहार के मशहूर टीचर आनंद कुमार की भूमिका निभाई है. ये एक ऐसे टीचर की कहानी है जो गरीब बच्चों की पढ़ाई का जिम्मा उठाता है. उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर होने के चलते वे उन्हें फ्री में IIT एंट्रेस एग्जाम की कोचिंग देता है.
फिल्म को बिहार सरकार ने पहले हफ्ते में ही टैक्स फ्री कर दिया है.