खबर है कि एक्टर ने अपनी अगली फिल्म 'उड़ता पंजाब' के लिए ट्राई किए हैं और एक फाइनल लुक का चयन कर लिया गया है.
हालांकि कई दिनों से इस लुक को छिपाकर रख रहे हैं. शाहिद आईपीएल में आज परफॉर्म भी करने जा रहे हैं तो क्या आज शाम आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी में उनका लुक सबके सामने आ जाएगा? यह देखना खास होगा क्योंकि शाहिद के फैन्स उनके इस लुक का बेसबरी से इंतजार है.
गौरतलब है की शाहिद की ओपनिंग सेरेमनी में अपने डांस नंबर्स पर परफॉर्म करने वाले हैं और सभी फैंस को इंतजार है शाहिद के अभी तक छुपे हुए लुक को देखने का. पिछले दिनों जहां भी शाहिद जा रहे थे, अपने लुक को छिपाते चल रहे थे लेकिन आज यह देखना मजेदार होगा कि शाहिद अपने इस लेटैस्ट लुक को कैसे छिपाते हैं.
फिल्म में शाहिद के साथ आलिया भट्ट, करीना कपूर और पंजाबी एक्टर, सिंगर दिलजीत दोसांझ भी अहम भूमिका में नजर आएंगे.