scorecardresearch
 

51 साल से ज्यादा है शाहरुख की उम्र, रेलवे चार्ट में सामने आई असलियत

बॉलीवुड के बादशाह को देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगाना बहुत मुश्किल है. पर एक ट्रेन की टिकट ने उनके उम्र की पोल खोल दी है. आप भी जानिये, क्या शाहरुख की वास्तविक उम्र...

Advertisement
X
शाहरुख खान
शाहरुख खान

पिछले साल 2 नवंबर को बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने अपना 51वां जन्मदिन मनाया है. पर क्या शाहरुख की उम्र वाकई 51 साल हो रही है?

सनी लियोनी ने जिस टिकट की फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की है, वो तो कुछ और ही सच्चाई बयां कर रही है.

सोशल मीडिया पर सनी ने भारतीय रेलवे टिकट के जिस फोटो को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, उसके मुताबिक शाहरुख की उम्र 51 नहीं, बल्कि‍ 52 है.

बता दें कि शाहरुख इन दिनों अपने आने वाली फिल्म 'रईस' के प्रोमोशन में जुटे हैं और इसके लिए उन्होंने एक अनोखा तरीका अपनाया है. शाहरुख फिल्म की टीम के साथ ट्रेन में ट्रैवल कर मुम्बई से दिल्ली पहुंचे हैं.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement