सलमान खान और संजय दत्त के रिश्ते इंडस्ट्री में हमेशा से ही अच्छे रहे हैं. शायद यही वजह है कि सलमान खान चाहते हैं कि उनकी अगली फिल्म 'सुल्तान' में संजय दत्त को भी कास्ट किया जाए.
अली अब्बास जफर कि यह फिल्म कुश्ती पर आधारित है. सूत्रों की मानें तो सलमान खान ने अपनी यह मांग आदित्य चोपड़ा तक भी पहुंचाई है कि का रोल दिया जाए.
फिलहाल संजय दत्त पुणे की येरवडा जेल में अपनी सजा काट रहे हैं और उम्मीद है कि फरवरी 2016 तक वो जेल से रिहा हो जाएंगे. उस समय तक फिल्म 'सुलतान' के पहले शेड्यूल की लगभग आधी शूटिंग हो चुकी होगी. लेकिन सूत्रों के अनुसार, इस फिल्म में संजू बाबा को लेने के लिए काफी उत्साहित हैं. उन्हें लगता है कि रोल में बिलकुल फिट बैठेंगे और उनके साथ शूटिंग का मजा भी आएगा. सलमान की इस फरमाइश पर आदित्य गौर कर रहे हैं और वो सारी बातें पक्की कर लेना चाहते हैं कि संजय दत्त से जुड़ी कोई कानूनी समस्या फिल्म की शूटिंग के बीच में न आए.'
इससे पहले और संजू साल 2000 में फिल्म 'चल मेरे भाई' में एक साथ काम कर चुके हैं. उसके बाद साल 2011 में टीवी रियलिटी शो बिग बॉस का सीजन 5 होस्ट करने भी दोनों छोटे पर्दे पर एक साथ आए थे.