scorecardresearch
 

बॉलीवुड में हिट ही नहीं फिट भी हैं सलमान खान, ये वायरल फोटो सबूत

हाल ही में सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नई फोटो शेयर की है. फोटो में सलमान खान लेग स्प्लिट करते हुए दिखाई दे रहे हैं.

Advertisement
X
सलमान खान
सलमान खान

सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म भारत की सफलता को एन्जॉय कर रहे हैं. फिल्म भारत के रिलीज होने के बाद से ही सलमान खान सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गए हैं. सलमान हर दिन अपनी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं. पूल में बैक फ्लिप करना हो या फिर अपने भांजे और भतीजों के साथ टाइम स्पेंड करना हो, सलमान अपने हर एक पोस्ट से फैंस को इंप्रेस कर रहे हैं.

सलमान खान बॉलीवुड के सबसे फिट एक्टर्स में से एक हैं. इस बात का सबूत सलमान की लेटेस्ट फोटो और वीडियो है. हाल ही में सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नई फोटो शेयर की है. फोटो में सलमान खान लेग स्प्लिट करते हुए दिखाई दे रहे हैं. सलमान की नई फोटो उनके फैंस को काफी पसंद आ रही है.

Advertisement

View this post on Instagram

A post shared by (@beingsalmankhan) on

सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में आई उनकी फिल्म भारत रिलीज के कुछ ही दिनों में 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई.  

View this post on Instagram

A post shared by (@beingsalmankhan) on

भारत के बाद सलमान के पास दबंग 3, इंशाअल्लाह और किक 2 हैं. इन दिनों सलमान खान दबंग 3 की शूटिंग में बिजी हैं. इस फिल्म में सलमान खान के साथ सोनाक्षी सिन्हा भी दिखाई देंगी.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement