फिल्म 102 नॉट आउट में अभिनेता ऋषि कपूर का अवतार फैंस को बेहद पसंद आया था. लेकिन इन दिनों उनका एक नया अवतार वायरल हो गया है. ये नया अवतार है उनकी आने वाली फिल्म मुल्क का है. इस फिल्म में ऋषि कपूर तापसी पन्नू के साथ दिखाई देंगे.
ऋषि कपूर ने फैंस के लिए फिल्म की एक तस्वीर ट्वीट की. इसमें वह एक कोर्ट रूम में खड़े नजर आ रहे हैं और तापसी वकील की पोशाक में नजर आ रही हैं. फिल्म 'मुल्क' 27 जुलाई को रिलीज होगी.
Courtroom drama “Mulk”will get its theatrical release on the 27th July,2018. A Benaras Media Works presentation,the film is directed by Anubhav Sinha produced by Deepak Mukut and Anubhav Sinha. It is presented by Kamal Mukut.
— Rishi Kapoor (@chintskap)
ऋषि कपूर का 102 नॉट आउट में लुक फैंस को काफी पसंद आया था. फिल्म में अपने लुक को रीयल दिखाने के लिए उन्हें 3 घंटे मेकअप रूम में बिताने होते थे. बॉलीवुड के सदाबहार एक्टर में से एक ऋषि कपूर अपने लुक में कई बार बदलाव कर चुके हैं. इनमें अग्निपथ में निभाया गया उनका किरदार सबसे जानदार है.
कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म 'मुल्क' का निर्देशन अनुभव सिन्हा कर रहे हैं और इसके निर्माता दीपक मुकुट और अनुभव सिन्हा हैं. तापसी ने भी इसी तस्वीर को साझा कर लिखा,
एक बार फिर अदालत होगी, कटघरा होगा, एक परिवार होगा, एक मानसिकता होगी और विरोध होगा। perhaps the most relevant topic of current time
और हाँ ..... रमज़ान मुबारक :)
- Aarti
(पूरा नाम जानने के लिए मिलिए cinema घर मैं 27th July 2018 को..... इन्तज़ार रहेगा)
— taapsee pannu (@taapsee)
तापसी पन्नू को कोर्ट रूम में देखकर एक बार फिर पिंक फिल्म की याद ताजा हो रही है. उन्होंने फिल्म में अपने किरदार की जानकारी देते हुए ट्रवीट किया है. एक बार फिर अदालत होगी, कटघरा होगा, एक परिवार होगा, एक मानसिकता होगी और विरोध होगा। perhaps the most relevant topic of current time #Mulk (पूरा नाम जानने के लिए मिलिए cinema घर मैं 27th July 2018 को..... इन्तज़ार रहेगा)