8 साल के लंबे ब्रेक के बाद सुपरस्टार रजनीकांत सोमवार से 4 दिन तक लगातार अपने फैन्स से मिलेंगे. रजनी से मिलने के लिए सुबह से ही उनके घर पर लंबी लाइनें लगनी शुरू हो गई हैं. प्रशंसकों से मिलने के दौरान रजनीकांत उन्हें संबोधित भी कर रहे हैं.
, 'मैं अपने डायरेक्टर और मेकर्स की वजह से सुपरस्टार बना हूं. मैं आगे भी आपको बिना निराश किए बेहतरीन फिल्में करता रहूंगा.'
चेन्नई में अपने फैंस को संबोधित करते हुए सुपरस्टार ने कहा, 'मेरे कुछ फैंस ने मुझसे राजनीति में आने को कहा और मेरा ये मानना है कि इसमें कोई बुरी बात नहीं लेकिन राजनीति के माध्यम से पैसा कमाना गलत है.' हालांकि रजनीकांत में बाद में ये कहा कि अगर मैं राजनीति में आता हूं तो इससे पैसे बनाने वाले लोगों का मैं साथ नहीं लूंगा.
भविष्य में राजनीति ज्वाइन करने पर रजनीकांत बोले कि भगवान ये तय करते हैं कि हम अपने जीवन में क्या करें, अभी भगवान चाहते हैं कि मैं एक्टर बनूं, मैं अपनी जिम्मेदारी निभा रहा हूं. अगर ईश्वर चाहेंगे कि मैं पॉलिटिक्स में जाऊं तो मैं चला जाऊंगा.
आगे रजनीकांत बोले कि 21 साल पहले मैं एक राजनीतिक दुर्घटना का हिस्सा बना. उस समय कुछ कारणों की वजह से मैंने अपना समर्थन एक राजनीतिक गठबंधन को दिया. मेरे फैंस और तमिलनाडु के लोगों ने इस बात को सुनिश्चित किया कि वो गठबंधन जीते. तब से हर बार चुनाव में मेरा नाम घसीटा जाता है. यही कारण है कि हर बार मुझे यह साफ करना पड़ता है कि मैं हर बार किसी राजनीतिक पार्टी का समर्थन नहीं कर रहा हूं.
Live Via ANI FB : Actor Rajinikanth addresses his fans, in Chennai, TN
— ANI (@ANI_news)
ने यह भी कहा कि मेरी जिंदगी सही हाथों में है. मैं अपना पूरा ख्याल रख रहा हूं.
Chennai: After a gap of eight years, actor Rajinikanth meets his fans
— ANI (@ANI_news)
कहा जा रहा है कि 66 वर्षीय अभिनेता अपने प्रशंसकों तस्वीरें खिचवाएंगे. इस सिलसिले में फैन्स को क्लबों को न्योता भेजा गया है ताकि 15 और 19
मई के बीच विभिन्न सत्र में वे शामिल हो सकें.
गौरतलब है कि रजनीकांत पिछले महीने भी इसी तरह की मुलाकात करने वाले थे लेकिन उन्होंने इसे टाल दिया था. अपनी फिल्म 'शिवाजी' की सफलता के बाद आखिरी बार उन्होंने 2009 में फैन्स से ऐसी मुलाकात की थी.
Chennai: After a gap of eight years, actor Rajinikanth to meet his fans for four days, starting today.
— ANI (@ANI_news)
दरअसल रजनी ने उनके जन्मदिन में हुई भगदड़ के बाद से भारत में रहकर अपने फैन्स से मिलना बंद कर दिया था, क्योंकि वो नहीं चाहते थे कि किसी को उनकी वजह से चोट पहुंचे.
— Rajinikanth Army (@RajinikanthArmy)
वैसे रजनीकांत के चर्चा में रहने का कारण उनकी आने वाली फ़िल्म भी है जिसमें वो एक डॉन का किरदार निभाने जा रहे हैं और ऐसा माना जा रहा था कि वो इस फिल्म में मुंबई के मशहूर डॉन हाजी मस्तान का किरदार निभाने वाले हैं.