प्रियंका चोपड़ा स्टारर फिल्म 'जय गंगाजल' में फिल्म की शुरुआत में दिखाए जाने वाले राष्ट्रगान का वीडियो रिलीज हो गया है. इस राष्ट्रगान वीडियो को भारत की महिला पुलिस को समर्पित किया है.
इस वीडियो में फिल्म की लीड एक्ट्रेस के साथ फिल्म के डायरेक्टर और एक्टर प्रकाश झा भी अन्य कलाकारों संग राष्ट्रगान गाते हुए नजर आ रहे हैं. महिला शक्ति को समर्पित इस राष्ट्रगान को लेकर फिल्म के ट्विटर हैंडल से कई ट्वीट भी शेयर किए गए हैं.
We salute the women in police force for their
true power & passion.
Watch here-
— Jai Gangaajal (@JaiGangaajal)
फिल्म में महिला एसपी आभा माथुर के किरदार में जुर्म और राजनीति के खेल में महिला शक्ति का लोहा मनवाती नजर आएंगी.
Let's stand up in pride & honour the women in police force-
— Jai Gangaajal (@JaiGangaajal)
फिल्म 2003 में रिलीज हुई फिल्म 'गंगाजल' का सीक्वल है. 'जय गंगाजल' में प्रियंका चोपड़ा बिगड़ैल दबंगों की जमकर पिटाई करती तो नजर आएंगी ही साथ ही साथ फिल्म में उनके दमदार डायलॉग्स भी दर्शकों को भाएंगे.
देखें फिल्म 'जय गंगाजल' से प्रियंका चोपड़ा स्टारर राष्ट्र गान का वीडियो: