scorecardresearch
 

...जब वाजपेयी ने दी थी परमाणु परीक्षण की खबर, फिल्म में शामिल हुआ सीन

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी रुतबा भारतीय राजनीति में काफी ऊंचा था. उनके साहस‍िक कदम पर बनी है फ‍िल्म परमाणु, जब देश को मिली परमाणु परीक्षण की जानकारी.

Advertisement
X
अटल बिहारी वाजपेयी-जॉन अब्राहम
अटल बिहारी वाजपेयी-जॉन अब्राहम

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का रुतबा भारतीय राजनीति में काफी ऊंचा था, पार्टी लाइन से हटकर नेता उनका सम्मान करते थे. 1998 में जब वाजपेयी प्रधानमंत्री थे, तब उनकी अगुवाई में भारत ने परमाणु परीक्षण किया था. इस फैसले से पूरी दुनिया चकित रह गई थी.

इस साहस‍िक कदम को हाल ही में र‍िलीज हुई जॉन अब्राहम की फिल्म 'परमाणु' में द‍िखाया गया है. सत्य घटना पर आधार‍ित इस फिल्म में जॉन ने IAS अफसर अश्वत रैना का रोल निभाया है. यहां देखें उस भाषण का वीडियो जब देश को अटल जी ने किया संबोध‍ित....

इस फिल्म में ये साफ द‍िखाया गया है कि आर्मी के साथ-साथ अंतरिक्ष वैज्ञानिक और इंटेलिजेंस की मदद से सफल परमाणु परीक्षण में अटल जी की अहम भूमिका कैसे रही. फिल्म की कहानी जहां एक तरफ आपको तथ्यों से परिचित कराती है.

Advertisement

वहीं दूसरी तरफ उस समय के प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी और वैज्ञानिकों की टीम से एपीजे अब्दुल कलाम के काम के बारे में सटीक जानकारी देती है. इस फिल्म को अभि‍षेक शर्मा ने डायरेक्ट किया था.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement