scorecardresearch
 

नसीरुद्दीन शाह ने विराट को ऐसा क्या कहा जो इंटरनेट पर मचा है बवाल

नसीरुद्दीन शाह ने फेसबुक पर जो पोस्ट लिखी है उसमें विराट कोहली को दुनिया का सबसे घटिया बर्ताव करने वाला खिलाड़ी बताया है.

Advertisement
X
विराट कोहली
विराट कोहली

को कुछ हफ्तों पहले सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया था, क्योंकि उन्होंने एक फैन को भारत छोड़कर चले जाने के लिए कह दिया था. विराट ने यह बात एक प्रमोशनल वीडियो में कही थी. उन्होंने फैन से कहा था, यदि उन्हें भारतीय खिलाड़ियों की तुलना में विदेशी और ऑस्ट्रेलियन बल्लेबाज ज्यादा पसंद हैं तो वह भारत छोड़ कर चले जाएं.

सोशल मीडिया पर लोगों की आलोचना के बाद अब नसीरुद्दीन शाह ने को लताड़ा है. नसीरुद्दीन ने अपनी एक फेसबुक पोस्ट में लिखा, "विराट कोहली दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे घटिया बर्ताव करने वाले खिलाड़ी भी हैं."

View this post on Instagram

A post shared by (@virat.kohli) on

सोमवार को की गई इस पोस्ट में नसीरुद्दीन ने लिखा, "उनकी क्रिकेट की प्रतिभा उनके अहंकार और गुरूर के तले दबी हुई है... और वैसे बता दूं कि मेरा देश छोड़ कर जाने का कोई इरादा नहीं है." की इस टिप्पणी के बाद अब लोग विराट कोहली को ट्रोल कर रहे हैं. इस पोस्ट पर अब तक 2 लाख से ज्यादा रिएक्शन आ चुके हैं. इंटरनेट पर दोनों सितारों के प्रशंसक आपस में भीड़ रहे हैं.

Advertisement

हालांकि इसी पोस्ट पर तमाम कमेंट ऐसे भी हैं जिनमें विराट के फैन्स ने नसीरुद्दीन को बेहिसाब गालियां दी हैं. लोगों ने नसीरुद्दीन को अपनी हद में रहने की नसीहद दी है.

Advertisement
Advertisement