scorecardresearch
 

फिल्म 'एमएसजी-द वॉरियर लॉयन हार्ट' हुई टैक्स फ्री

डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम सिंह की तीसरी फिल्म 'एमएसजी दि वॉरियर: लॉयन हार्ट' को टैक्स फ्री कर दिया गया है.

Advertisement
X
'एमएसजी-द वॉरियर लॉयन हार्ट'
'एमएसजी-द वॉरियर लॉयन हार्ट'

राजस्थान सरकार ने एक सूचना जारी कर डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम द्वारा निर्देशित फिल्म 'एमएसजी-द वॉरियर लॉयन हार्ट' को इंटरटेनमेंट टैक्स फ्री कर दिया है.

एक प्रेस रिलीज के मुताबिक के अनुसार प्रदेश के सभी मल्टीप्लेक्स और सिनेमाघरों में यह फिल्म 7 अक्टूबर से 31 मार्च 2017 तक मनोरंजन कर से मुक्त रहेगी. गौरतलब है कि ने गत दो अक्टूबर को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से जयपुर में मुलाकात की थी.

फिल्म में डेरामुखी ने एक साथ 30 भूमिकाएं निभाईं हैं. हिन्दी के अलावा अंग्रेजी, तेलगू, तमिल व मलयालम भाषाओं में भारत सहित पूरे विश्व में रिलीज होगी.

आपको बता दें कि फिल्म का निर्देशन उनकी बेटी हनीप्रीत इन्सां ने किया है. फिल्म केवल 298 घंटे यानी 25 दिनों में पूरी हुई है. फिल्म में 2 गाने हैं.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement