scorecardresearch
 

मिथुन के बेटे की शादी का Video, फेरों के वक्त ऐसा था नजारा

महाक्षय और मदालसा के फेरों का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें दोनों काफी हंसते हुए नजर आ रहे हैं.

Advertisement
X
महाक्षय-मदालसा
महाक्षय-मदालसा

मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाक्षय ने हाल ही में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड मदालसा से शादी की है. पहले उनकी शादी 7 जुलाई को होने वाली थी. लेकिन रेप केस में फंसने के बाद ये शादी टली और कुछ दिन बाद हुई.

महाक्षय और मदालसा की शादी और रिसेप्शन की कई तस्वीरें सामने आई, जिनमें दोनों काफी खुश नजर आए. सोशल मीडिया पर अब इनकी शादी और मेहंदी फंक्शन के वीडियो सामने आए हैं.

A post shared by (@bollywoodnewzz) on

मिमोह और मदालसा के फेरों का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें दोनों काफी हंसते हुए नजर आ रहे हैं. वहां मौजूद सभी मेहमान भी उनकी शादी की रस्मों को खूब एंजॉय करते दिख रहे हैं.

A post shared by (@ministry_of_bollywood) on

Advertisement

मदालसा की मेहंदी की नई तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. इस वीडियो में मदालसा अपनी मां शीला शर्मा के साथ पोज दे रही हैं. मां-बेटी की बॉन्डिंग देखने को मिल रही है. मदालसा ने गोल्डन क्रॉप टॉप और लॉन्ग स्कर्ट पहनी है. उनके लुक को मेहंदी कॉम्पलिमेंट कर रही है.

A post shared by (@filmfashionfood) on

A post shared by (@madalsasharma) on

शादी के वक्त मदालसा ने रेड एंड ओरेंज कलर का लहंग पहना था. वहीं मिमोह ने गोल्डन कलर का अचकन कुर्ता पहना. बता दें, मदालसा शर्मा ने बॉलीवुड में काम शुरू करने से पहले 2009 में तेलुगू फिल्म ‘फिटिंग’ से अपने करियर की शुरुआत की थी. मदालसा बॉलीवुड में गणेश आचार्या के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'एंजेल' में काम कर चुकी हैं.

Advertisement
Advertisement