scorecardresearch
 

मीरा राजपूत का पहला एड वीडियो जारी, बेबी बंप के साथ दिखा ग्लैमरस लुक

बेंबी बंप के साथ ग्लैमरस लुक में मीरा राजपूत का पहला एड वीडियो जारी. वीडियो में पोस्ट प्रेग्नेंसी के एक्सपीरियंस से लेकर अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा भी की.

Advertisement
X
मीरा राजपूत
मीरा राजपूत

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत का एड वीडियो जारी हो गया है. लंबे अरसे से मीरा राजपूत के एक्टिंग डेब्यू को लेकर तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे थे. तो अब मीरा अपने पहले वीडियो में एक मां बनने के अच्छे और बुरे दोनों एक्सपीरियंस को कैमरे पर बयां करती नजर आ रही हैं.

एक स्कीनकेयर ब्रांड की इस एड में अपने मदरहुड एक्सपीयरेंस को शेयर करते हुए मीरा किसी प्रोफेशनल मॉडल से कम नजर नहीं आ रहीं. वीडियो में मीरा का फुल ब्लैक शॉर्ट ड्रेस में बेबी बंप भी साफतौर से नजर आ रहा है. लाइट मेकअप के साथ मीरा के बोलने का अंदाज असरदार दिख रहा है. एड में मीरा प्रेग्नेंसी के बाद अपने खोए हुए ग्लो को वापिस पाने के बारे में कहती नजर आ रही हैं कि मां बनने का मतलब ये नहीं कि आप अपने बारे में सोचना बंद कर दें.

Advertisement

A post shared by (@mira.kapoor) on

वह कहती हैं कि जब उन्होंने पहली बार मी‍शा को अपनी बाहों में लिया था तब ये एक जादूभरा अहसास था. मीरा ने इस वीडियो में पति के शाहिद का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया कि उनकी जिंदगी में मीशा के आ जाने से उनका रिश्ता और गहरा हो गया.

बता दें काफी समय से इस बात की चर्चा थी कि मीरा को उनकी बेटी मिशा के साथ एक बेबी स्क‍िनकेयर प्रोडक्ट की एड ऑफर की गई थी. लेकिन मीरा की इस एड में मीशा नहीं है. मीशा ने अपने इसी वीडियो में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की भी घोषणा कर दी है और कहा है कि अब वह अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के लिए भी पूरी तरह से तैयार हैं.

Advertisement
Advertisement