scorecardresearch
 
हरिद्वार पहुंची मनीषा कोइराला, कहा- यहां आकर शांति मिलती है

गुरु पूर्णिमा के मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस मनीषा कोइराला अपने गुरु पायलट बाबा का आशीर्वाद लेने हरिद्वार गई थीं. वहां पहुंच कर मनीषा ने कहा कि हर व्यक्ति की जिंदगी में एक गुरु होना चाहिए. इससे व्यक्ति को शांति मिलती है.

Advertisement
X
मनीषा कोइराला

मीडिया से बातचीत के दौरान मनीषा ने कहा- मेरा हमेशा से आधायत्म की तरफ झुकाव रहा है. लेकिन पिछले 4-5 सालों से मेरा झुकाव ज्यादा बढ़ गया है. मैं अपने मन की शांति के लिए दो जगहों पर जाती हूं. एक चैन्नई के पास एक यूनिवर्सिटी और दूसरा हरिद्वार में पायलट बाबा के आश्रम में.

मनीषा ने वहां गंगा स्नान भी किया और गंगा किनारे कुछ समय भी बिताया. उन्होंने 'स्वच्छ गंगा अभियान' की सराहना भी की.

मनीषा ने अरपने ट्विटर अकाउंट पर गंगा किनारे की एक फोटो भी अपलोड की. उन्होंने लिखा है कि गंगा किनारे का दृश्य उनको आकर्षित करता है.

Advertisement
मनीषा ने हाल ही में दो फिल्मों की शूटिंग पूरी की है. कुछ समय पहले उनकी फिल्म 'डियर' भी रिलीज हुई थी.

Advertisement
Advertisement