scorecardresearch
 

माशाअल्लाह माशाअल्लाह से याद आया कटरीना भी कश्मीर से है: सलमान खान

हिट एंड रन केस में राहत मिलने के बाद राहत की सांस ले रहे सलमान खान ने कई दिनों बाद सोशल नेट‍वर्किंग साइट्स पर धमाकेदार वापसी की है.

Advertisement
X
Salman khan
Salman khan

हिट एंड रन केस में राहत मिलने के बाद राहत की सांस ले रहे सलमान खान ने कई दिनों बाद सोशल नेट‍वर्किंग साइट्स पर धमाकेदार वापसी की है.

फिल्म की शूटिंग के लिए पहुंचे सलमान कश्मीर की वादियों के दीवाने हो गए हैं और इन वादियों में अपनी एक्स गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस कटरीना कैफ को भी मिस कर रहे हैं. ने हाल ही में ट्वीट कर लिखा, 'माशअल्लाह माशअल्लाह से याद आया कटरीना कैफ भी कश्मीर से हैं.'

 

सलमान ने की खूबसूरती को लेकर अपने फेसबुक और ट्विटर अकाउंट पर कई ट्वीट किए. सलमान ने ट्वीट कर कहा, 'कश्मीर नेचुरल ब्यूटी में बहुत अमीर है माशाअल्लाह माशाअल्लाह'.

 

यह ट्वीट करते ही सलमान को के साथ उनके फिल्माए हुए फिल्म 'एक था टाइगर' का गाना 'माशाअल्लाह' की याद आ गई. और फिर उन्हें यह भी याद आया कि कटरीना कैफ भी कश्मीर से हैं. कटरीना कैफ के पिता मोहम्मद कैफ ब्रिटिश बिजनेसमैन हैं जो कि कश्मीर के रहने वाले हैं. कटरीना कैफ को सफल एक्ट्रेस बनाने के पीछे सलमान का हाथ रहा है. दोनों साल 2003 से अफेयर में रहे लकिन साल 2010 में इस चर्चित जोड़ी का ब्रेकअप हो गया. ब्रकेअप के इतने सालों बाद भी सलमान के जहन में कटरीना का ख्याल आ ही जाता है इस बात को उनके इस लेटेस्ट ट्वीट ने सिद्ध कर दिया है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement