scorecardresearch
 

शर्टलेस फोटो पर ट्रोल हुए कार्त‍िक आर्यन, लोग बोले- बॉडी पोहा खाकर बनाई है क्या?

प्रोफेशनल लाइफ के अलावा कार्तिक आर्यन सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक अपनी एक शर्टलेस तस्वीर साझा की है जो जमकर वायरल हो रही है.

Advertisement
X
कार्तिक आर्यन (फोटो:  इंस्टाग्राम)
कार्तिक आर्यन (फोटो: इंस्टाग्राम)

एक्टर कार्तिक आर्यन ने अपने टैलेंट के दम पर खुद को बॉलीवुड में स्थापित कर लिया है. उन्होंने अपनी जबरदस्त फैन फॉलोइंग भी तैयार की है. लव आज कल की शूटिंग पूरी करने के बाद वह इन दिनों पति पत्नी और वो फिल्म में व्यस्त हैं. प्रोफेशनल लाइफ के अलावा कार्तिक आर्यन सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं.

कार्तिक आर्यन ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक शर्टलेस तस्वीर साझा की है जो जमकर वायरल हो रही है. तस्वीर के साथ कार्तिक ने लिखा है, "वेजिटेरियन लड़का." एक तरफ जहां कार्तिक की इस फोटो को उनके फैंस से तारीफें मिल रही है. वहीं, कुछ लोगों ने उनकी ट्रोलिंग शुरू कर दी है.

एक यूजर ने लिखा, ''पोहा खा खाकर बना लिया भाई.'' एक दूसरे यूजर ने लिखा, ''क्यों भाई बारिश में भींगने जा रहे हो.'' एक और यूजर ने लिखा है, ''जब आपको अहसास हुआ कि आज तो नहाना पड़ेगा.''

Advertisement

कार्तिक की इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर जमकर लाइक और शेयर किया जा रहा है. फोटो को अभी तक 8 लाख से ज्यादा लोगों ने पसंद किया है.

View this post on Instagram

A post shared by (@kartikaaryan) on

View this post on Instagram

A post shared by (@kartikaaryan) on

View this post on Instagram

A post shared by (@kartikaaryan) on

बता दें कि पति पत्नी और वो का निर्देशन मुदस्सर अजीज कर रहे हैं. इसका निर्माण भूषण कुमार कर रहे हैं. फिल्म में जहां एक तरफ कार्तिक आर्यन, चिंटू त्यागी का रोल प्ले करते नजर आएंगे वहीं दूसरी तरफ भूमि पेडनेकर उनकी वाइफ के रोल में होंगी.

फिल्म में अनन्या पांडे भी मुख्य किरदार निभाती नजर आएंगी. वह कार्तिक आर्यन की गर्लफ्रेंड का रोल प्ले कर रही हैं. तीनों सितारे शूटिंग को लेकर एक्साइटेड हैं और इस दौरान की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं. ये रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 6 दिसंबर 2019 को रिलीज की जाएगी.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement