scorecardresearch
 

Exclusive: बीबर की ऐसी दीवानगी, एक झलक पाने के लिए छोड़ दी नौकरी

कैनेडियन पॉप सिंगर जस्टिन बीबर के फैन्स तो पूरी दुनिया में है लेकिन आज मुंबई में हो रहे कॉन्सर्ट की हर बात खास है. अपने पसंदीदा स्टार की एक झलक पाने के लिए क्या आप नौकरी छोड़कर कहीं भी जाने के लिए तैयार हो जाएंगे?

Advertisement
X
उत्तराखंड से मुम्बई आया जस्टिन बीबर का फैन
उत्तराखंड से मुम्बई आया जस्टिन बीबर का फैन

कैनेडियन पॉप सिंगर जस्टिन बीबर पर्पज टूर के तहत आज भारत में अपना कॉन्सर्ट करने के लिए पहुंच चुके हैं. डी.वाई पाटिल स्टेडियम मुंबई के बाहर सुबह से ही फैंस की भीड़ इकट्ठा होने लगी है. यहां पर एक जस्टिन का एक ऐसा फैन भी पहुंचा है जिसने उनकी एक झलक देखने के लिए उत्तराखंड से मुम्बई आया है.

जस्टिन बीबर के इस फैन से आजतक की टीम की मुलाकात हुई जो अपना घर, नौकरी और शहर छोड़ मुम्बई भाग आए हैं. जी हां, जस्टिन बीबर के इस फैन का नाम है रमेश भट्ट. रमेश 22 साल के हैं और जस्टिन बीबर के बहुत बड़े फैन हैं. उत्तराखंड के रहने वाले रमेश को जबसे पता चला है कि जस्टिन मुम्बई आ रहे हैं तभी से वो काफी एक्ससाइटेड हैं. अपना सब कुछ छोड़छाड़ कर पिछले एक हफ्ते से मुम्बई में अपना डेरा जमाए हुए हैं.


रमेश पिछले एक हफ्ते है मुम्बई इंटरनेशनल एयरपोर्ट और जस्टिन जिस होटल में ठहरे है वहां के चक्कर लगा रहे हैं जिससे की एक बार ही सही पर वो अपने चहेते सिंगर बीबर की एक झलक पा सकें. रमेश दिल्ली में एक फार्मेसी कंपनी में काम करते हैं और उनकी नौकरी लगे अभी सिर्फ 3 महीने ही हुए हैं. फिर भी वो जस्टिन बीबर के लिए अपनी नौकरी छोड़ मुम्बई आ गए हैं. जस्टिन बीबर के 'Sorry' और 'Purpose' ये दो गाने रमेश को बहुत पंसद हैं.

Advertisement

इस अनोखे फैन को देखकर ये तय हो गया है कि ना सिर्फ विदेश में बल्कि हमारे देश मे भी जस्टिन बीबर के एक से बढ़कर एक फैन्स है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement