scorecardresearch
 

जस्ट‍िन बीबर के इंतजार में मुंबई एयरपोर्ट पर लगी फैंस की भीड़

कैनेडियन सिंगर जस्ट‍िन बीबर आज शाम को भारत पहुंच रहे हैं और उनके फैंस के बीच क्रेज इस हद तक है कि सुबह से ही मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बाहर भारी भीड़ जमा है...

Advertisement
X
सि‍ंगर जस्ट‍िन बीबर
सि‍ंगर जस्ट‍िन बीबर

जस्टिन बीबर 10 मई को मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में शो के लिए आज शाम को भारत पहुंच रहे हैं. जस्टिन अपने पर्पज वर्ल्ड टूर के तहत भारत में अपना शो करेंगे. जस्ट‍िन के फैंस के बीच उनका क्रेज इस कदर है कि सुबह से ही मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बाहर भारी भीड़ देखने को मिल रही है.


शो के ऑर्गेनाइजर व्हाइट फॉक्स इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर अरुण जैन का कहना है कि जस्टिन बीबर सिर्फ एक चार्ट टॉपिंग आर्टिस्ट ही नहीं हैं बल्कि वे एक बहुत बड़े स्टार हैं जिनकी डिमांड बहुत ज्यादा है.

इसी बीच कॉन्सर्ट से पहले सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा तैयारियों का जायजा ले रहे हैं. वह खुद स्टेज तैयार होते चेक करने आए तो कल मुंबई एयरपोर्ट पर भी दिखे. बता दें कि सलमान खान ने अपने बॉडीगार्ड को पूरी तरह जस्ट‍िन बीबर की सुरक्षा के लिए ड्यूटी पर लगा दिया है.

Advertisement

ऐसे होगी जस्टिन की एंट्री
जस्टिन बीबर और 25 डांसर्स की उनकी टीम आठ बजे स्टेज पर आएगी और ये 90 मिनट तक परफॉर्म करेंगे. शो में वे पर्पज नाम की एल्बम के गानों पर परफॉर्म करेंगे. इसके अलावा वे बेबी और बॉयफ्रेंड जैसे हिट गानों को भी दर्शकों के सामने पेश करेंगे. लेकिन खास मौका उस समय होगा जब बीबर गिटार थामेंगे और स्टेज के बीचोंबीच वेलवेट के काउच पर बैठकर कोल्ड वाटर और लव योरसेल्फ परफॉर्म करेंगे. जस्टिन के साथ डांसरों के साथ ही बेहतरीन डीजे की टीम भी होगी.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement