scorecardresearch
 

फैन्स लेना चाहते थे सेल्फी, बीबर ने बदले में दी गंदी गाली

इंड‍िया के टूर के दौरान जस्टि‍न बीबर कुछ देर मुंबई भी घूमे. इस दौरान उत्साह में उनके फैन्स जब उनकी फोटो लेने लगे तो बीबर बदले में गाली देने लगे...

Advertisement
X
Justin Beiber
Justin Beiber

10 मई को इंटरनेशनल पॉप सेंसेशन जस्टिन बीबर का मुंबई में कॉन्सर्ट था. उससे पहले जस्टिन बीबर कुछ देर मुंबई में घूमे भी. जब वह मॉल में दिखे तो उनके फैन्स उनको देखकर उत्साहित हो गए और उनको चीयर करने लगे.

स्टार्स को देखते ही अब सब मोबाइल से उनकी फोटो लेने लगते हैं या फिर सेल्फी लेने की कोश‍ि‍श करते हैं. जस्टिन बीबर को देखकर भी फैन्स ऐसा ही करने लगे. लेकिन स्लम में रहने वाले बच्चों से हाथ मिलाने वाले जस्टिन बीबर को यह बात पसंद नहीं आई. इंड‍ियन एक्सप्रेस की एक खबर के मुताबिक, जस्टिन बीबर ने फैन्स के हाथ में फोन देखकर गाली दी और साथ ही 'what the f*** बोले.

पहले मिले थे स्लम के बच्चों से
मुंबई के कॉन्सर्ट से कुछ घंटे पहले बीबर एक बस में स्लम के बच्चों से भी मिले थे. ये वीड‍ियो सोशल मीडिया पर खूब चला. इसमें वह घुटनों के बल बैठकर बच्चों से मिलते नजर आए थे. इससे तो लगा था कि जस्टिन बीबर काफी फ्रेंडली हैं. ऐसे में जस्टिन बीबर का यह रुख फैन्स को शॉक कर गया.

इंडियावालों को इस तरह बेवकूफ बनाकर चले गए जस्ट‍िन बीबर

प्लान में था दिल्ली-आगरा-जयपुर का टूर
पहले रिपोर्ट्स थीं कि पर्पज टूर के तहत इंडि‍या आए जस्ट‍िन मुंबई के कॉन्सर्ट के बाद कुछ दिन रुकेंगे. इस दौरान वह दिल्ली, आगरा और जयपुर जाने वाले थे. लेकिन बाद में जस्ट‍िन ने ये पूरा प्लान बदल दिया और कॉन्सर्ट के बाद रात में ही इंड‍िया से निकल गए. एयरपोर्ट के कुछ अध‍िकारियों ने यह जानकारी दी.
 
जस्ट‍िन बीबर के शो में पहुंचा बॉलीवुड, देखें किसने क्या पहना...

बताया जा रहा है कि जस्टिन बीबर के यूं अचानक जाने की वजह इंड‍िया की गर्मी है जिसे वह बर्दाश्त नहीं कर सके.

Advertisement
Advertisement