तेलुगू सुपरस्टार जूनियर NTR के घर में खुशियों ने दस्तक दी है. वो दूसरी बार पिता बन गए हैं. उनकी पत्नी लक्ष्मी प्रनथी ने बेटे को जन्म दिया है. यह उनका दूसरा बेटा है. उनके पहले बेटे अभय राम का जन्म 22 जुलाई 2014 को हुआ था.
जूनियर NTR ने ट्वीट कर इस गुड न्यूज को शेयर किया. उन्होंने लिखा- परिवार बड़ा हो गया है. लड़का हुआ है.
जूनियर NTR और लक्ष्मी की शादी 2011 में हुई थी. जूनियर NTR ने मीडिया के अटेंशन से बचने के लिए अपनी पत्नी की प्रेग्नेंसी को छुपा रखा था. रिपोर्ट्स के मुताबिक लक्ष्मी के बेबी शॉवर में फिल्म इंडस्ट्री के कुछ दोस्त शामिल हुए थे.
The family grows bigger. It’s a BOY!
— Jr NTR (@tarak9999)
जूनियर NTR के पास अभी दो फिल्में हैं. वो जल्द एसएस राजामौली की मेगा बजट फिल्म RRR की शूटिंग शुरू करेंगे. फिल्म में उनके साथ लीड रोल में राम चरण भी हैं.
उनकी दूसरी फिल्म का नाम आरविंध समीथा है.