scorecardresearch
 

मंडे को 'जॉली' ने की इतनी कमाई, 100 करोड़ क्लब में जल्द एंट्री

अक्षय कुमार की 'जॉली एलएलबी 2' ने मंडे टेस्ट पास कर लिया है. अगर ऐसा ही रहा तो जल्द ही इस फिल्म की कमाई 100 करोड़ पार कर जाएगी...

Advertisement
X
अक्षय कुमार
अक्षय कुमार

अक्षय कुमार की फिल्मों का क्रेज कितना है, यह इनकी कमाई से साबित हो जाता है. उनकी हालिया रिलीज 'जॉली एलएलबी 2' ने पहले 3 दिन में 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.


इसके बाद उनको मंडे टेस्ट पार करना था. इसमें भी सफल रहे हैं. फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन 15 करोड़ की कमाई की है. 'जॉली एलएलबी 2' की कमाई अब 65 करोड़ का आंकड़ा छू चुकी है. उम्मीद है कि यह जल्द ही 100 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर जाएगी.

देखें चार दिन की 'जॉली एलएलबी 2' की कमाई -

ये बनाए हैं रिकॉर्ड
50 करोड़ के साथ 'जॉली एलएलबी2' फरवरी में किसी वीकएंड पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.

दूसरा रिकॉर्ड रियलिस्ट‍िक फिल्मों की कमाई को लेकर है. अक्षय इस फील्ड के मास्टर हो चुके हैं. इसका सबूत रुस्तम और एयरलिफ्ट की कलेक्शंस से हो चुका है. बहरहाल, दूसरी रियलिस्ट‍िक फिल्म की कमाई के आंकड़ों को 'जॉली एलएलबी2' ने पीछे छोड़ दिया है. इस तरह ने अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ा है.

Advertisement

जानें फिल्म के बारे में
'जॉली एलएलबी2' वकील जगदीश्वर मिश्रा की कहानी है जिसमें कॉमेडी के पंच के साथ ही सिस्टम पर तीखा प्रहार भी किया गया है. यह 'जॉली एलएलबी' का सीक्वल है. पिछले किरदारों में से सौरभ शुक्ला को ही इस फिल्म में लिया गया है.

Advertisement
Advertisement