हेमा मालिनी ने दीपिका को सगाई की बधाई देकर सभी इंडस्ट्री फैन्स को चौंका दिया. हेमा मालिनी ने आज(28 अप्रैल) सुबह ट्विटर पर दीपिका को सगाई की बधाई दी.
इस ट्वीट को देखते ही के फैन्स और बाकी ट्विटर यूजर्स में इस बात की चर्चा शुरू हो गई और इस खबर के बारे में एक के बाद एक ट्वीट्स आने लगे. क्योंकि फैन्स के जहन में यह बात थी कि दीपिका हॉलीवुड की शूटिंग के लिए टोरंटो में हैं और रणवीर इन दिनों पेरिस में तो सगाई कैसे? हेमा मालिनी के इस ट्वीट ने वाकई इंडस्ट्री को एक ब्रेकिंग न्यूज दे डाली.
Deepika, All good wishes on ur engagement! Pray God both of u have a bright future, happiness & joy in ur life together
— Hema Malini (@dreamgirlhema)
अपने इस ट्वीट के बाद दीपिका पादुकोण की सगाई को लेकर किए जा रहे ट्वीट्स को देख ने इस ट्वीट का सच बताया. उन्होंने ट्वीट कर यह साफ किया कि उन्होंने बधाई दीपिका पादुकोण को नहीं बल्कि अपनी एक फॉलोवर को दी है जिसका नाम दीपिका है.
No no! This is Deepika who is following me on Twitter! Not Ms Padukone!
— Hema Malini (@dreamgirlhema)
खैर अगर यह खबर दीपिका पादुकोण के कथित ब्वॉयफ्रेंड रणवीर के कानों तक गई होगी तो एक बार झटका तो उन्हें भी लगा ही होगा. दीपिका से तो अब उनके फैन्स यही चाहेंगे कि वह अपनी सगाई की खबर जल्द ही सुना दें.