scorecardresearch
 

3 दिसंबर को लखनऊ फेस्टिवल में शो करेंगे गुलाम अली

पाकिस्तानी गजल गायक गुलाम अली के भारत में अपने सभी शो रद्द करने की खबरों के बीच लखनऊ जिला प्रशासन ने कहा है कि वह 3 दिसम्बर को लखनऊ फेस्टिवल में अपना शो पेश करेंगे.

Advertisement
X
पाकिस्तानी गजल गायक गुलाम अली
पाकिस्तानी गजल गायक गुलाम अली

पाकिस्तानी गजल गायक गुलाम अली के भारत में अपने सभी शो रद्द करने की खबरों के बीच लखनऊ जिला प्रशासन ने कहा है कि वह 3 दिसम्बर को लखनऊ फेस्टिवल में अपना शो पेश करेंगे.

लखनऊ के जिलाधिकारी राजशेखर ने गुरुवार को PTI को दिए गए इंटरव्यू में बताया, 'लखनऊ फेस्टिवल समिति ने साहब के बेटे आमिर से कल(4 नवंबर) रात करीब साढ़े 10 बजे फोन पर बात की. उन्होंने कहा है कि गुलाम अली आने वाली 3 दिसम्बर को लखनऊ फेस्टिवल में शो पेश करेंगे.' उन्होंने कहा कि गुलाम अली शो के सिलसिले में जिला प्रशासन द्वारा भेजे गए खत का जवाब और वीडियो संदेश भेजेंगे.

गौरतलब है कि पाकिस्तानी ने बुधवार को भारत में अपने प्रस्तावित कार्यक्रमों को रद्द कर दिया था. उनके बेटे आमिर ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा था कि फिलहाल संगीत के लिए हालात सही नहीं हैं और वह किसी तरह की राजनीति में नहीं पड़ना चाहते. मुंबई में जो कुछ हुआ, उसके बाद हम कोई जोखिम नहीं उठाना चाहते. संगीत के लिए सही माहौल होना चाहिए. वहां बहुत कुछ हो रहा है. इस समय हमारे लिए वहां आना सही नहीं होगा.

Advertisement

मुंबई में गुलाम अली का नहीं हो पाने के बाद की सरकार ने दिल्ली में प्रस्तुति के लिए उन्हें आठ नवम्बर को आमंत्रित किया था. दिल्ली सरकार के अलावा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी गुलाम अली को कार्यक्रम करने के लिए न्योता दिया था. अब यह देखना खास होगा कि गुलाम अली दिसंबर को कंसर्ट पेश कर पाते हैं या नहीं.

इनपुट: PTI

Advertisement
Advertisement