'ऐ दिल है मुश्किल' की रिलीज को लेकर करण जौहर के सपोर्ट में उतरे फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने PM मोदी पर तंज कसते हुए कुछ ट्वीट्स किए हैं. दरअसल, सिनेमा ओनर्स एसोसिएशन ने पाकिस्तानी कलाकारों की फिल्मों की रिलीज रोकने का फैसला किया है जिसके कारण फिल्म दिक्कतों का सामना कर रही है.
इस फिल्म में पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान एक खास भूमिका में हैं जिसकी वजह से फिल्म की रिलीज पर संकट के बादल छाए हैं. कल सिनेमा ओनर्स एंड थिएटर एक्जिबिटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (COEAI) ने घोषणा की थी कि वह चार राज्यों - महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक और गोवा में की कोई भी फिल्म नहीं दिखाएगा.
इस बात से नाराज अनुराग ने आज सुबह PM मोदी पर सवाल उठाते हुए कुछ ट्वीट्स किए हैं, जिसमें उन्होंने लिखा, 'सर, आपने अभी तक पाकिस्तानी प्रधानमंत्री से मुलाकात के लिए माफी नहीं मांगी है, जबकि उसी दौरान 25 दिसंबर को करण जौहर 'ऐ दिल है मुश्किल' की शूटिंग कर रहे थे. क्यों?'
Sir you haven't yet said sorry for your trip to meet the Pakistani PM.. It was dec 25th. Same time KJo was shooting ADHM? Why?
— Anurag Kashyap (@anuragkashyap72)
why is it that we have to face it while you can be silent??
— Anurag Kashyap (@anuragkashyap72)
and you actually diverted your trip on our tax money,while the film shot then was on money on which someone here pays interest
— Anurag Kashyap (@anuragkashyap72)
I am just trying to understand the situation because I am actually dumb and I don't get it. Sorry if you feel offended..
— Anurag Kashyap (@anuragkashyap72)
Btw Bharat Mata ki Jai Sir
— Anurag Kashyap (@anuragkashyap72)
then that was before he went to Pakistan.. Then, he toh surely must say sorry na..
— Anurag Kashyap (@anuragkashyap72)
बता दें कि COEAI के फैसले के बाद अनुराग ने कल ट्विटर पर करण के सपोर्ट में लिखा था, 'दुनिया को हमसे सीखना चाहिए. हम फिल्मों को दोषी ठहराकर और उनपर प्रतिबंध लगाकर अपनी सारी समस्याएं सुलझाते हैं. ' को लेकर मैं आपके साथ हूं करण जौहर.'
The World must learn from us.. We solve all our problems by blaming it on movies and banning it.. . With you on this
— Anurag Kashyap (@anuragkashyap72)
फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन, रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा मुख्य किरदारों में हैं. यह फिल्म दीवाली के मौके पर 28 अक्टूबर को रिलीज होने वाली हैं.