scorecardresearch
 

Film Wrap: श्रीदेवी की अस्थियां विसर्जित, OSCARS पार्टी में बॉलीवुड स्टार्स की फोटो वायरल

बॉलीवुड की सुपरस्टार श्रीदेवी की अस्थियों का विसर्जन शनिवार को रामेश्वरम् में किया गया. वहीं लॉस एंजेलिस में प्री-ऑस्कर्स बैश में बॉलीवुड स्टार्स की फोटो हुई वायरल. जानें एंटरटेनमेंट में और क्या रहा खास:

Advertisement
X
Film Wrap
Film Wrap

बॉलीवुड की सुपरस्टार श्रीदेवी की अस्थियों का विसर्जन शनिवार को रामेश्वरम् में किया गया. वहीं लॉस एंजेलिस में प्री-ऑस्कर्स बैश में बॉलीवुड स्टार्स की फोटो हुई वायरल. जानें एंटरटेनमेंट में और क्या रहा खास:

बॉलीवुड की सुपरस्टार श्रीदेवी की अस्थियों का विसर्जन शनिवार को रामेश्वरम् में किया गया. शुक्रवार को एक विशेष विमान से श्रीदेवी की अस्थियां लेकर पति बोनी कपूर चेन्नई पहुंचे. श्रीदेवी के इंस्टा फैन पेज से शेयर की गई तस्वीर में अस्थियां विसर्जित करने के दौरान बोनी कपूर अपनी बेटियों के साथ नजर आए. उनके हाथों में अस्थ‍ि कलश था और साथ में दोनों बेटियां भी मौजूद थीं.

भारतीय समयानुसार लॉस एंजलिस में 5 मार्च को सुबह शुरू होने जा रहे 90वें ऑस्कर्स अवॉर्ड समारोह से पहले प्री-ऑस्कर्स पार्टी रखी गई. इस पार्टी में तमाम मशहूर हॉलीवुड सितारों ने शि‍रकत की. ऑस्कर्स की प्री-बैश पार्टी में बॉलीवुड एक्टर अली फजल और रिचा चड्ढा भी पहुंचे.

Advertisement

अनुष्का शर्मा की फिल्म परी को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. अनुष्का की इस फिल्म को बेस्ट हिन्दी हॉरर फिल्म भी कहा जा रहा है. ओपनिंग डे पर अच्छा कलेक्शन दर्ज करवाने वाली इस फिल्म ने शनिवार तक 9.83 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.

फिल्मी पर्दे पर अपनी खूबसूरती से सभी को दीवाना बनाने वालीं बॉलीवुड की 'चांदनी' श्रीदेवी अब इस दुनिया में नहीं हैं. दुबई में निधन के बाद 28 फरवरी को मुंबई में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया था. श्रीदेवी को करीब से देखने-जानने वाले उनके बारे में नए-नए खुलासे कर रहे हैं. सीनियर जर्नलिस्ट जयप्रकाश चौकसे ने भी हाल ही में श्रीदेवी से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां एक टीवी इंटरव्यू में साझा की हैं. उन्होंने बताया कि मुंबई के भिखारी भी श्रीदेवी की कार पहचानते थे.

टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस दीपिका सिंह ने श्रीदेवी के निधन को लेकर इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. दी‍या और बाती हम सीरियल में संध्या के किरदार से टीवी फैन्स के बीच पहचान बनाने बाली इस अदाकारा ने कहा कि उन्हें इंडस्ट्री में ब्रेक ही श्रीदेवी के कारण मिला था.

ऐसा इस हफ्ते में दूसरी बार हो रहा है जब सुपरस्टार रजनीकांत की एक और आने वाली फिल्म का टीजर लीक हो गया है. पहले इस स्टार की अपकमिंग फिल्म काला के टीजर के लीक होने की खबरें छाई रहीं. अब इस सुपरस्टार की दूसरी बड़ी रिलीज फिल्म 2.0 के टीजर के लीक होने की खबरें अा रही हैं. इस खबर से फैन्स भी काफी गुस्साए हुए हैं और मेकर्स को इसके खि‍लाफ कड़ा एक्शन लेने की बात कह रहे हैं.

Advertisement
Advertisement