scorecardresearch
 

Film Wrap: एक्ट्रेस सारा अरफीन खान का बेबी शावर, माधुरी दीक्षित ने किया बैली डांस

Film Wrap के जरिए जानें फिल्म, टीवी और एंटरटेनमेंट की दुनिया में क्या-क्या रहा खास. साथ ही जानें क्या है बॉलीवुड और फिल्म इंडस्ट्री के तमाम सुपरस्टार्स को लेकर बड़ी खबरें.

Advertisement
X
सारा अरफीन खान
सारा अरफीन खान

 

टीवी शो जमाई राजा फेम एक्ट्रेस सारा अरफीन खान फिलहाल प्रेग्नेंट हैं. जुलाई में वो अपने बच्चे को जन्म देंगी. अब सारा के बेबी शावर एन्जॉय करते हुए तस्वीरें सामने आई हैं. सारा ने फैमिली संग लंदन में बेबी शावर सेलिब्रेट किया. बेबी शावर में सारा बेहद खूबसूरत और स्टनिंग दिखीं. सारा ने सोशल मीडिया अकाउंट पर बेबी शावर की तस्वीरों को शेयर किया है. सारा ने बेहद ही सुंदर गाउन पहना हुआ है. खुले बालों में टियारा पहने और न्यूड मेकअप के साथ उनका लुक कमाल लग रहा है. 

कलर्स टीवी का डांस रिएलिटी शो डांस दीवाने 15 जून से शुरू हो रहा है. दिग्गज डांसर माधुरी दीक्षित, शशांक खेतान और तुशार कालिया शो को जज करते नजर आएंगे. माधुरी ने हाल ही में यह इच्छा जाहिर की थी कि वह किसी दिन बैली डांस सीखना चाहती हैं. डांस दीवाने की शूटिंग के दौरान माधुरी को एक परफॉर्मर का बैली डांस बहुत पसंद आया और उन्होंने उस कंटेस्टेंट के साथ कुछ स्टेप भी किए.

Advertisement

 

सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन अपनी गर्लफ्रेंड चारू असोपा संग कोर्ट मैरिज करने के बाद अब 16 जून को गोवा में पूरे रीति रीवाजों के साथ डेस्टिनेशन वेडिंग करने जा रहे हैं. शादी में शामिल होने के लिए राजीव सेन और चारू असोपा का परिवार गोवा पहुंच चुका है. राजीव और चारू दोनों की शादी की रस्में गोवा में 14 जून से ही शुरू हो चुकी हैं. बीते दिन चारू और राजीव ने परिवार की मौजूदगी में सगाई की और बाद में दोनों की मेहंदी सेरेमनी भी हुईं.

बॉलीवुड एक्ट्रेस लिजा रे इन दिनों अपने मदरहुड को एन्जॉय कर रही हैं. भले ही लीजा फिल्मों से दूर हैं लेकिन वे सोशल मीडिया पर काफी एक्ट‍िव रहती हैं. वह अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ की तस्वीरों और वीडियो को शेयर करती रहती हैं. हाल ही में लीजा ने एक साल की अपनी ट्व‍िन्स बेटियों सोलेल और सूफी की साड़ी पहने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. बच्चों की यह क्यूट तस्वीरें इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही हैं.

आईसीसी विश्व कप 2019 में तीन मैच बारिश के कारण रद्द हो चुके हैं. इसके चलते आईसीसी को काफी आलोचना झेलनी पड़ रही है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला बहुप्रतीक्षित मुकाबला भी बारिश की वजह से धुल गया जिसके चलते कई क्रिकेट प्रेमी काफी नाराज़ नजर आए और सोशल मीडिया पर आईसीसी के शेड्यूल पर सवाल खड़े किए. हाल ही में बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन ने भी इस घटना पर व्यंग्य करते हुए कहा था कि आईसीसी को विश्व कप भारत में कराना चाहिए क्योंकि देश को इस समय बारिश की जरूरत है. अमिताभ के बाद अब ऋषि कपूर ने भी इस मामले में जोक किया है.

Advertisement

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement