कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' रिलीज़ हो चुकी है. फिल्म को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है. कंगना के करियर की महत्वाकांक्षी फिल्म है. कई फैंस का मानना है कि रोमांचक एक्शन से भरी फिल्म का स्तर खास नहीं है, लेकिन कंगना की परफॉर्मेंस बेहतरीन है. कई फैंस ने तो यहां तक कहा कि ये कंगना की अब तक की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस है और उन्हें इसके नेशनल अवॉर्ड मिल सकता है.
कंगना इससे पहले नेशनल अवॉर्ड जीत चुकी हैं. उन्हें साल 2014 में आई फिल्म 'क्वीन' और साल 2015 में आई 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' के लिए नेशनल अवॉर्ड मिल चुका है. इस फिल्म के साथ ही सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड और टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने भी बॉलीवुड करियर की शुरूआत की है. फिल्म की कहानी बाहुबली फेम विजयेन्द्र प्रसाद ने लिखी है और कृष और कंगना ने फिल्म के निर्देशन का जिम्मा संभाला.
I have never seen such perfection in the history of bollywood by any of the stars.
Kangana has set the bar really very high.
Those who are waiting for reviews just gooo n watch!! you can't miss such legendary brilliant performance.
— S.A.U.R.A.B.H 🦋 (@Saurabhhh_)
Just saw film. It is a great work of art and Fantastic visualization of each and every scenes. This kind of films deserve all the love and appreciation from audience. The story of Rani Lakshmi Bai is inspiring. All the team members from the film. Congratulations 👍👍
— Hrithok Roshan (@ihrithook)
Just saw in UAE first show, outstanding, phenomenal and brilliant performance ,best historic movie seen,superb direction, amazing songs, great dialogues,emotions and deshbhakti at the top ,must must watch , will bag all the wards🎉🎊
— Reena Gupta (@versatilecolor)
…: POWERFUL.
Rating: ⭐️⭐️⭐️½
Inspiring movie that has scale and soul... Kangana, take a bow. You’re terrific... First half could be tighter. Second half awe inspiring... Climax brilliant... Power, pride, patriotism - this has it all.
— taran adarsh (@taran_adarsh)
Watching . Kangana looks and breaths Rani Lakshmi Bai 😍😍
— Jizzy J (@JizzyJ20)
Take a bow... Kangana... 🙏 for reminding us the valor/braveness of our heroes who fought/shed their lives for the freedom of our Motherland 🇮🇳...
— Durgaprasad🇮🇳 (@dpizback)
kangana ranaut another national award on its way great actress mind-blowing performances by all the actors will watch it again with family tonight..
— Jinx (@Jinx40060578)
हालांकि फिल्म को रिलीज से पहले कई विवादों का सामना करना पड़ा. इसे डायरेक्टर कृष जगलमूडी शूट कर रहे थे, लेकिन बाद में वे साउथ सुपरस्टार एनटीआर की बायोपिक में व्यस्त हो गए. इसके बाद कंगना ने खुद फिल्म के डायरेक्शन की कमान संभाली. कंगना और फिल्म में लीड एक्टर सोनू सूद के बीच तनाव की खबरें भी आईं.
बाद में सोनू फिल्म से अलग हो गए थे. इसके लिए कंगना की दखलंदाजी को वजह बताया गया. इसके अलावा फिल्म को लेकर कंगना और करणी सेना के बीच भी वाद विवाद हुए. करणी सेना की ओर से प्रोटेस्ट्स की धमकी के बाद कंगना ने भी तीखा पलटवार किया.