scorecardresearch
 

बच्चों को हीरो बनवाना चाहते हैं नेता, एकता कपूर बोलीं- आती हैं सिफारिशें

एकता कपूर ने अपने प्रोडक्शन की फिल्म लैला मजनू के ट्रेलर लॉन्च पर दिए थे कई दिलचस्प सवालों के जवाब.

Advertisement
X
एकता कपूर
एकता कपूर

एकता कपूर टीवी क्वीन के साथ-साथ अब फिल्मों की भी बड़ी प्लेयर बनती जा रही हैं. उन्होंने इम्त‍ियाज अली की फिल्म लैला मजनू प्रोड्यूस की है. हाल ही में फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर एकता कपूर भी मौजूद रहीं. इस दौरान उन्होंने कई सवालों के जवाब दिए.

एकता और इम्त‍ियाज ने इस फिल्म में बड़े स्टारकास्ट न चुनकर फ्रेश चेहरे लिए. मुख्य भूमिका में तृप्त‍ि डिमरी और मीर सरवर हैं. जब ऐसा करने के पीछे की कहानी एकता से जानी गई तो उन्होंने कहा, "यदि मुझे लैला मजनू के ऑडिशन में लगता कि कोई ठीक नहीं है और वह स्टार किड है. इसके बाद फिल्म चल जाती तो भी मुझे संतुष्ट‍ि नहीं मिलती. ये दोनों चेहरे मुझे बेस्ट लगे. इसीलिए रोल दिया."

एकता ने आगे कहा, "भरोसा मानिए मेरे पास नेता, एक्टर्स और ब्यूरोक्रेट्स के फोन आते हैं कि उनके बच्चों और रिश्तेदारों को मैं कास्ट करूं. मेरी मां कहती हैं कि तुम इन फोन कॉल्स का जवाब क्यों नहीं देतीं. दरअसल, ये हमें सहना पड़ता है. मैं कहती हूं कि ये मेरा जॉब है, मैं आपकी मदद नहीं कर सकती."

Advertisement

बता दें कि लैला मजनू की पूरी शूट‍िंग कश्मीर की वादियों में की गई है. इस फिल्म से तृप्ति डिमरी, मीर सरवर और अविनाश तिवारी डेब्यू कर रहे हैं. फिल्म का निर्देशन साजिद अली ने किया है. इम्तियाज अली की इस फिल्म को एकता कपूर ने प्रोड्यूस किया है.

ट्रेलर में कश्मीर की खूबसूरत वाद‍ियों और उसके पीछे छ‍िपे काले सच को भी उजागर किया गया है. बता दें फिल्म 'लैला मजनू' का फर्स्ट लुक वेलेन्टाइन डे के मौके पर रिलीज किया गया था.

Advertisement
Advertisement