scorecardresearch
 

दिशा पाटनी के हाथ लगा जैकपॉट, सलमान की 'भारत' में आएंगी नजर!

बागी 2 की सक्सेस के बाद फिल्म की लीड एक्ट्रेस दिशा पाटनी को फिल्म नहीं मिलने की खबरें आ रहीं थी. लेकिन खबरों की मानें तो दिशा पाटनी के हाथ जैकपॉट लग गया है.

Advertisement
X
दिशा पाटनी-सलमान खान
दिशा पाटनी-सलमान खान

बागी-2 की सक्सेस के बाद फिल्म की लीड एक्ट्रेस दिशा पाटनी को फिल्म नहीं मिलने की चर्चा थी. लेकिन खबरों की मानें तो दिशा पाटनी के हाथ जैकपॉट लग गया है. उन्हें सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा स्टारर फिल्म 'भारत' के लिए कास्ट किया गया है. खबरें सच हुईं तो दिशा पाटनी के लिए ये मौका बेहद खास है. क्योंकि इंडस्ट्री में सलमान खान के साथ काम करना लंबे वक्त से सक्सेस मंत्रा बन गया है.

दिशा को जिस रोल के लिए कास्ट करने की खबरें आ रही हैं. इसके लिए श्रद्धा कपूर का नाम भी चर्चा में आया था. दोनों में से कौन सी एक्ट्रेस का नाम फाइनल किया गया है इसकी कोई ऑफ‍िश‍ियल घोषणा नहीं की गई है.

बता दें सलमान की ये फिल्म एक बड़ा प्रोजेक्ट है. इसमें भारत के 70 सालों का इतिहास होगा. भारत-पाकिस्तान के बंटवारे की कहानी है. इसके लिए पाकिस्तान सीमा पर भी फिल्म की शूटिंग की जाएगी. इसके लिए भारत के निर्देशक अली अब्बास जफर बॉर्डर पर सही लोकेशन की तलाश कर रहे हैं.

Advertisement

अली अब्बास और सलमान की जोड़ी की यह तीसरी फिल्म होगी. इससे पहले दोनों 'सुल्तान' और 'टाइगर जिंदा है' जैसी ब्लॉक बस्टर फिल्में दे चुके हैं. अब भारत को अगले साल 2019 में ईद के मौके पर रिलीज करने की योजना है. प्रियंका चोपड़ा भारत के जरिए एक लंबे वक्त के बाद बॉलीवुड फिल्मों में वापसी कर रही हैं. हाल ही में उन्होंने फिल्म से जुड़ने की पुष्टि की थी.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement