scorecardresearch
 

इस वजह से दीपिका-रणबीर ने लाैटाए 'तमाशा' के प्रोड्यूसर को 15 करोड़ रुपये?

इस तरह क‍ि खबरों से बाजार गर्म था कि इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित हालिया फिल्म 'तमाशा' के लिए दीपिका और रणबीर को मोटी रकम दी गई थी.

Advertisement
X
रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण
रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण

किसी जमाने में अफेयर में रह चुके बॉलीवुड स्टार्स रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण हाल ही में डायरेक्टर इम्तिआज अली की फिल्म 'तमाशा' में एक दूसरे के अपोजिट देखे गए थे. इस फिल्म की पॉपुलेरिटी को देखते हुए ट्रेड पंडित बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन कलेक्शन और बिजनेस की उम्मीदें लगाए बैठे थे.

हालांकि फिल्म ने भी किया, लेकिन उसके बाद वीकडेज में बिजनेस गिर गया. पहले वीकेंड के बाद पहले सोमवार को बिजनेस 50 प्रतिशत से ज्यादा गिर गया और उसके बाद के दिनों में फिर नहीं उठ सका. दूसरे वीकेंड में फिल्म ने महज 6.50 करोड़ रुपये का ही बिजनेस किया, जो कि पहले वीकेंड से 83 प्रतिशत कम था. आज की तारीख में फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 106.18 करोड़ रुपये का है.

सूत्रों के मुताबिक यूटीवी और साजिद नाडियाडवाला को 10 करोड़ रुपये वापस कर दिए हैं. की गोल्डन जोड़ी को देखते हुए यह फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर्स को काफी ऊंचे दाम पर दी गई थी. लेकिन यह महज एक एवरेज फिल्म बनकर रह गई. इसीलिए रणबीर ने 10 करोड़ और दीपिका ने 5 करोड़ रुपये वापस कर दिए ताकि डिस्ट्रीब्यूटर्स को ज्यादा नुकसान न उठाना पड़े.

Advertisement

इत्तेफाक से अनुराग कश्यप ने भी के प्रोड्यूसर फॉक्स स्टार स्टूडियोज को प्रोडक्शन कॉस्ट वापस करने का फैसला किया है.

Advertisement
Advertisement