scorecardresearch
 

दीपिका का फिटनेस अवतार- कूल अंदाज में कर रहीं मुश्किल एक्सरसाइज

दीपिका की फिटनेस ट्रेनर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें दीपिका बड़ी आसानी से कठिन एक्सरसाइज कर रही हैं.

Advertisement
X
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण

चाहें वो अभिनय की बात हो फैशन की या फिर फिटनेस की, ने खुद को हर फील्ड में साबित किया है और मौजूदा दौर में बॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियों में शुमार हैं. इस बार वे अपनी फिटनेस की वजह से चर्चा में हैं. उनका एक नया हो रहा है जिसमें वे बेहद कूल अंदाज में एक्सरसाइज करती नजर आ रही हैं.

दीपिका की फिटनेस ट्रेनर यासमीन कराचीवाला ने इंस्टाग्राम पर ये वीडियो शेयर किया है जिसमें दीपिका बड़ी आसानी से कठिन  एक्सरसाइज करती नजर आ रही हैं.

View this post on Instagram

A post shared by (@yasminkarachiwala) on

उन्होंने कैप्शन में लिखा- कैडिलैक पर लटक कर स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करतीं दीपिका पादुकोण. जिस अंदाज से वे एक्सरसाइज कर रही हैं उससे आप इस भ्रम में ना रहिएगा कि ये आसान एक्सरसाइज है. इसमें शरीर के ऊपरी हिस्से की काफी ताकत का इस्तेमाल होता है. इसके अलावा सामंजस्य, संतुलन और सक्रियता की भी खास जरूरत होती है.

Advertisement

ये पहला मौका नहीं है जब दीपिका का ये फिटनेस अवतार सामने आया हो. दीपिका नियमित रूप से एक्सरसाइज करती हैं और अपने बिजी शेड्यूल के बावजूद इसके लिए वक्त निकालना नहीं भूलतीं.

दीपिका रणवीर सिंह के साथ रिलेशनशिप में हैं. दीपिका- के शादी की चर्चाएं भी सुर्खियों में हैं. खबरों की मानें तो दोनों इस साल अपने रिलेशनशिप को नया अंजाम दे सकती हैं.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement