scorecardresearch
 

जायरा वसीम के बॉलीवुड छोड़ने से शॉक्ड हैं दंगल डायरेक्टर नीत‍िश तिवारी

दंगल गर्ल जायरा वसीम ने रव‍िवार को इंस्टाग्राम पर बॉलीवुड छोड़ने की घोषणा करने के साथ सभी को हैरान कर द‍िया. जायरा वसीम की इस पोस्ट के बाद सोशल मीड‍िया पर जमकर बहस शुरू हो गई है.

Advertisement
X
नीत‍िश त‍िवारी (इनसेट में आमिर खान और जायरा वसीम)
नीत‍िश त‍िवारी (इनसेट में आमिर खान और जायरा वसीम)

दंगल गर्ल जायरा वसीम ने रव‍िवार को इंस्टाग्राम पर बॉलीवुड छोड़ने की घोषणा करने के साथ सभी को हैरान कर द‍िया. जायरा वसीम की इस पोस्ट के बाद सोशल मीड‍िया पर जमकर बहस शुरू हो गई है. जायरा वसीम के अचानक से इंडस्ट्री छोड़ने से बॉलीवुड के कई सेलेब्स हैरान हैं. इस मामले में दंगल के डायरेक्टर न‍ितीश तिवारी का भी बयान सामने आ गया है.

जायरा वसीम ने बॉलीवुड में दंगल से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. जायरा वसीम के पोस्ट पर हैरानी जताते हुए दंगल के डायरेक्टर ने कहा, "मुझे मालूम पड़ा कि जायरा ने ये फैसला ल‍िया है. मेरे ल‍िए ये हैरान कर देने वाली बात है. ये ऐसी उम्मीद नहीं है. लेकिन आख‍िर में ये उसकी ज‍िंदगी का फैसला है कि वो आगे कैसे बढ़ना चाहती है. हां हमें जायरा के इंडस्ट्री से जाने का दुख रहेगा, क्योंकि वो एक शानदार कलाकार है."

Advertisement

बता दें कि दंगल में गीता फोगाट के बचपन का किरदार निभा चुकी जायरा वसीम ने रविवार सुबह अपने सोशल मीडिया अकाउंट से बॉलीवुड छोड़ने का ऐलान किया था. उन्होंने इस फैसले की वजह धर्म को बताया था. जायरा ने अपने इंस्टाग्राम पर नोट शेयर करते हुए अपनी कंफेशन जाहिर की थी

जायरा के इस नोट पर कई सेलेब्स के र‍िएक्शन सामने आए हैं. इनमें ल‍ेख‍िका तस्लीमा ने लिखा 'मेरे रोंगटे खड़े हो गए! बॉलीवुड की प्रतिभाशाली एक्ट्रेस जायरा वसीम अब अभिनय छोड़ना चाहती हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि उनके अभिनय करियर ने अल्लाह में उनके विश्वास को लगभग खत्म कर दिया है. क्या नैतिक निर्णय है! मुस्ल‍िम समुदाय की कई प्रतिभाएं बुर्के के अंधेरे में जाने को मजबूर हैं.'

जायरा के इस फैसले का कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने समर्थन किया है. वहीं बॉलीवुड सिंगर अभिजीत ने कहा कि जायरा वसीम ड्रामा कर रही हैं. जबकि एक्टर रजा मुराद ने आजतक से बातचीत करते हुए कहा कि यह उनका निजी मामला है और हमें इसका सम्मान करना चाहिए.

View this post on Instagram

on

बता दें कि जायरा ने 2016 में आमिर खान की फिल्म दंगल से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था. इस फिल्म ने जायरा को पहचान दिलाई. इस फिल्म में अपने दमदार परफॉरमेंस के लिए नेशनल अवॉर्ड जीता था. जायरा जल्द ही सोनाली बोस की फिल्म द स्काई इज पिंक में प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर के साथ नजर आएंगी.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement