scorecardresearch
 

Race 3: बॉबी देओल-सलमान के बाद डेजी की बैंकॉक में मस्ती

रेस 3 की एक्ट्रेस डेजी शाह ने बेंकॉक में शूटिंग के दौरान शेयर की ये खूबसूरत तस्वीर.

Advertisement
X
डेजी शाह
डेजी शाह

बैंकॉक में शुरू हुई रेस 3 की शूटिंग की आए दिन तस्वीरें इस फ्रेंचाइजी के फैन्स को एंटरटेन कर रही हैं. कुछ दिनों पहले ही सलमान खान ने चाइनीज में हैलो बोलते हुए और रेस 3 की शूटिंग शुरू होने की जानकारी शेयर की थी. अब इस फिल्म की एक्ट्रेस डेजी शाह की भी शूटिंग के दौरान मौज मस्ती की तस्वीरें शेयर हो रही हैं.

डेजी शाह ने इंस्टाग्राम पर बैंकॉक के एक जू में क्लिक की गई तस्वीर को शेयर किया है. इस तस्वीर में डेजी शाह एक बाघ के बच्चे को पुचकराते हुए बॉटल फीड कराती हुई दि‍ख रही हैं. इंस्टा पर शेयर की गई इस तस्वीर पर डेजी ने कैप्शन दिया है, 'टाइगर छोटा बेबी है.

A post shared by (@shahdaisy) on

Advertisement

एनिममल लवर डेजी शाह ना सिर्फ इस तरह‍ शूटिंग सेट से जानवरों की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं बल्कि इससे पहले भी इंस्टाग्राम पर उन्होंने कई जानवरों और परिंदों के साथ तस्वीरें पोस्ट की हैं.

A post shared by (@shahdaisy) on

A post shared by (@shahdaisy) on

A post shared by (@shahdaisy) on

A post shared by (@shahdaisy) on

रेमो डिसूजा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में सलमान खान और डेजी शाह के अलावा बॉबी देओल, अनिल कपूर, जैकलीन फर्नांडिस और पूजा हेगड़े जैसे स्टार्स भी अहम किरदार में नजर आएंगे.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement