scorecardresearch
 

मलाइका ने क्रिसमस पार्टी में पहनी शॉर्ट ड्रेस, लोगों ने कहा- उम्र का ध्यान रखो

मलाइका अरोड़ा ने अपने घर क्रिसमस पार्टी रखी थी, जिसमें उनके क्लोज फ्रेंड्स शामिल हुए. इस पार्टी की एक फोटो को लेकर सोशल मीडिया में मलाइका को ट्रोल किया जा रहा है...

Advertisement
X
गर्ल गैंग के साथ मलाइका
गर्ल गैंग के साथ मलाइका

मलाइका अरोड़ा ने अपने घर क्रिसमस पार्टी रखी थी, जिसमें उनके क्लोज फ्रेंड्स शामिल हुए. इस पार्टी में मलाइका ने मैरून कलर का वन पीस पहना था. सोशल मीडिया पर इस पार्टी की एक फोटो वायरल हो रही है जिसमें मलाइका सारे दोस्तों के साथ फोटो क्लिक करवाती नजर आ रही हैं. लेकिन मलाइका के बैठने के अंदाज को लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है.

ये फोटो सोशल मीडिया पर सीमा खान ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की है. इस पोस्ट पर आ रहे कमेंट्स में लोगों ने मलाइका को अपनी उम्र के अनुसार रहने की सलाह दी है तो कुछ ने उन्हें चीप कहा है.

A post shared by (@seemakhan76) on

बता दें कि इस पार्टी में उनकी बहन अमृता अरोड़ा, करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर और करण जौहर शामिल हुए. करण, करीना और अमृता एक-दूसरे के बहुत क्लोज हैं और अक्सर एक-दूसरे के घर पार्टियों में देखे जाते हैं. सोहेल खान की पत्नी सीमा खान भी पार्टी में पहुंची.

Advertisement

ऐसा पहली बार नहीं है जब मलाइका को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया हो पहले भी उन्हें कई बार लोगों के भद्दे सवालों का सामना करना पड़ा है. अरबाज से हुए उनके तलाक के बाद भी लोगों ने उन्हें एलुमिनी मनी को लेकर खरीखोटी सुनाई थी जिसका मलाइका ने मुंहतोड़ जवाब भी दिया था.

Advertisement
Advertisement