scorecardresearch
 

15 साल का हुआ मलाइका-अरबाज का बेटा, साथ मिलकर ऐसे मनाया बर्थडे

मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान तलाक लेने के बाद एक-दूसरे से अलग हो चुके हैं. लेकिन अपने बेटे के बर्थडे को दोनों ने मिलकर साथ मनाया...

Advertisement
X
बेटे के साथ अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा
बेटे के साथ अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा

बॉलीवुड का सेलिब्रेटी कपल मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान तलाक लेके अलग हो चुके हैं. लेकिन बेटे अरहान के बर्थडे के मौके पर दोनों को साथ देखा गया. मलाइका ने बेटे के बर्थडे की फोटो अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं.

मलाइका और अरहान के साथ अरबाज भी केक कटिंग के मौके पर नजर आ रहे हैं. बुधवार रात में दोनों ने मिलकर अपने 15 साल के बेटे अरहान का जन्मदिन मनाया. तीनों की फैमिली फोटो बहुत प्यारी लग रही है.

A post shared by Malaika Arora Khan (@malaikaarorakhanofficial) on

साल 2017 में मलाइका और अरबाज का तलाक हो गया था. उससे पहले मलाइका अलग घर लेकर रह रही थीं. अरबाज खान से तलाक के बाद मलाइका अरोड़ा को तरह तरह के कमेंट्स का सामना करना पड़ा. खबर थी कि इस तलाक की एवज में मलाइका ने अरबाज से 15 करोड़ रुपये वसूले हैं. इसी पर सोशल मीडिया पर मलाइका को लेकर काफी मचा था.

Advertisement

मई में हुआ तलाक, मलाइका ने लिए 15 करोड़

A post shared by Malaika Arora Khan (@malaikaarorakhanofficial) on

2017 में मई में अरबाज और मलाइका का तलाक हुआ है. दोनों की शादी 1997 में हुई थी और इनका एक बेटा अरहान खान भी है. बताया गया था कि मलाइका को काफी समय से अरबाज के असफल करियर से परेशानी थी. कई सालों से अरबाज का सलमान की छत्रछाया में रहना मलाइका को नागवारा था.इस बात का भी खुलासा किया गया कि मलाइका को हमेशा से अरबाज के परिवार में एक अजनबी समझा जाने का अहसास रहता था, यहां तक कि मलाइका इस बात का भी जिक्र कर चुकी हैं कि सलमान खान को उनके ड्रेस सेंस, उनके दोस्तों और कई चीजों को लेकर दिक्कत रहती थी. इन्ही सब बातों को लेकर अरबाज और मलाइका में कई साल तक अनबन चलती रही.

अभी भी परिवार से मिलती हैं

तलाक के बाद भी मलाइका और अरबाज आपस में मिलते हैं, वहीं मलाइका खान परिवार के काफी करीब हैं. हाल ही में ये सभी साथ में वैकेशन मनाकर आए हैं.

 

Advertisement
Advertisement